Amethi BJP Candidate Smriti Irani Reaction: उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा की स्मृति ईरानी हार गई हैं। उन्होंने अमेठी से कांग्रेस की टिकट पर पहली बार चुनाव लड़ रहे किशोरी लाल शर्मा ने हराया। वहीं अमेठी में चुनाव हारने के बाद स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि आज जनता का आभार व्यक्त करने का दिन है, जो जीते उन्हें बधाई देने का दिन है। संगठन का स्वभाव विश्लेषण करने का है और संगठन विश्लेषण करेगा। एक जनप्रतिनिधि के नाते यह मेरा सौभाग्य रहा कि मैंने हर गांव में जाकर काम किया। हार या जीत के बावजूद मैं लोगों से जुड़ी रहीं और यह मेरे जीवन का बहुत बड़ा सौभाग्य है।
डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से हारी स्मृति
बता दें कि भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी 167196 वोटों से हारी हैं। अमेठी को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हराकर सीट कब्जा ली थी, लेकिन इस बार कांग्रेस ने सीट वापस जीत ली। अमेठी में 5वें चरण में 20 मई को वोटिंग हुई थी। स्मृति ईरानी और किशोरी लाल शर्मा के अलावा समझदार पार्टी से संतराम, बहुजन समाज पार्टी (BSP) से दिनेश चंद्र मौर्य चुनावी रण में थे। अमेठी में 54 फीसदी वोटिंग हुई थी।
पूरे देश की नजरें अमेठी पर टिकी थीं
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में इस बार पूरे देश की नजरें अमेठी लोकसभा सीट पर टिकी थीं। आखिरी समय में कांग्रेस ने इस सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया। राहुल गांधी की टिकट काटकर किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया। राहुल गांधी को रायबरेली से चुनाव लड़ाया और वे भारी वोटों से चुनाव जीत भी गए। किशोर लाल शर्मा भी चुनाव जीत गए। मल्लिकार्जुन खड़गे और रॉबर्ट वाड्रा को अमेठी से चुनाव लड़वाने की चर्चा हुई, लेकिन कांग्रेस ने बड़ा फैसला लेते हुए उलटफेर किया, जिसका फायदा भी हो गया।
संबंधित खबरें
RRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
49 mins agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
58 mins agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
3 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
5 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
6 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
6 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
16 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
16 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
17 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines