हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हारी हुई सीटों पर बीजेपी का बडा प्लान, बसपा मे सेंधमारी के साथ की शुरुआत

Lok sabha election 2024: उत्तर प्रदेश में बीजेपी उन सीटों पर फोकस है, जिन सीटों पर साल 2019 में वह चुनाव हार गई थी। ऐसे में पार्टी उन सीटों पर वोट समीकरण अपने हक में करने की हर जुगत लगा रही है। इसी कड़ी में अंबेडकरनगर लोकसभा सीट से बीएसपी के सांसद रितेश पांडेय को भाजपा में शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में और लोग भ्रीबीजेपी में शामिल होंगे।

विज्ञापन

Lok sabha election 2024 (मानस श्रीवास्तव): उत्तर प्रदेश में साल 2019 के लोकसभा चुनाव में हारी हुई सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने अपना काम शुरु कर दिया है। इसकी शुरुआत बहुजन समाज पार्टी में सेंधमारी के साथ हुई है। भारतीय जनता पार्टी ने आज यूपी के अंबेडकरनगर लोकसभा सीट से बीएसपी के सांसद रितेश पांडेय को भाजपा मे शामिल कर लिया। अब जल्द ही रितेश पांडेय को बीजेपी अंबेडकरनगर से अपना उम्मीदवार भी घोषित कर सकती है। खबर है कि ये मिशन अभी पूरा नही हुआ है कुछ और बसपा सांसद भी बीजेपी के संपर्क में है।

मायावती को थी जानकारी?

बसपा सुप्रीमो मायावती बीजेपी के इस प्लान को पहले ही भांप चुकी थीं। इसलिये उन्होंने कुछ समय पहले ही रितेश पांडेय से दूरी बना ली थी। रितेश पांडेय के बीजेपी मे शामिल होने से पहले ही मायावती ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि क्या स्वार्थी लोगों को टिकट दिया जाना चाहिए। ऐसे लोग जो जनता का ध्यान न रखकर निजी फायदे में इधर उधर भटक रहे है। बता दें साल 2019 में सपा और बसपा गठबंधन ने उत्तर प्रदेश में 10 लोकसभा सीटें जीती थीं, जिनमें से अंबेडकरनगर भी एक सीट है।

विज्ञापन

हारी हुई 14 सीटों पर नजर

दरअसल, यूपी मे मिशन 80 के लक्ष्य को लेकर चल रही भारतीय जनता पार्टी बीते छह महीनों से उन 14 सीटों पर जीतने का प्लान बना रही जो वह पिछले चुनाव में हार गई थी। बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल की अगुवाई में रणनीतिकारों का एक बडा वर्ग इस पर काम लगाया गया है। हारी हुई इन सीटों पर जातीय समीकरण साधने के साथ उम्मीदवारों के नामों पर मंथन हो रहा है। अनुमान है कि जल्द बसपा से कुछ और बड़े नाम बीजेपी में शामिल होंगे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Ritesh Pandey ने ‘चिट्ठी बम’ फोड़ा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola