Lok sabha Election: बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव में 11 और सीटों से प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है। नई लिस्ट में मैनपुरी से शिव प्रसाद यादव, जौनपुर से धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह, गाजीपुर से डॉ. उमेश कुमार सिंह को उतारा गया है। वहीं, बदायूं से मुस्लिम खान,बरेली से छोटेलाल गंगवार को प्रत्याशी बनाया गया है।
सुल्तानपुर से उदराज वर्मा, फर्रुखाबाद से महिला कैंडिडेट क्रांति पांडे, बांदा से मयंक द्विवेदी उतारे गए हैं। वहीं, डुमरियागंज से ख्वाजा शमसुद्दीन, बलिया से ललन सिंह यादव और वाराणसी से अतहर जमाल लारी उम्मीदवार बनाए गए हैं।
बसपा की यह 5वीं सूची है। पार्टी 4 सूची पहले जारी कर चुकी है। वहीं, मैनपुरी से पहले उम्मीदवार उतारा गया था। लेकिन अब दोबारा बदला गया है। इस सीट पर सपा प्रत्याशी और सांसद डिंपल यादव भी लड़ रही हैं। बसपा ने पहले गुलशन देव शाक्य को टिकट दिया था। लेकिन अब शिव प्रसाद यादव को दिया है।
जेल जा चुके हैं धनंजय सिंह
वहीं, धनंजय सिंह जौनपुर से लड़ने की तैयारी में थे। इसी बीच कोर्ट से 7 साल की सजा होने के बाद वे जेल जा चुके हैं। खुद के चुनाव नहीं लड़ पाने के कारण अब उनकी पत्नी श्रीकला मैदान में आ चुकी हैं। वे 2021 में जौनपुर में पंचायत अध्यक्ष बन चुकी हैं।
यह भी पढ़ें-Delhi में फिर रोड रेज; कैब ड्राइवर को तीन लोगों ने चाकू से गोदा, गोली मारकर उतारा मौत के घाट
उन्होंने बिना किसी दल के सहारे चुनाव जीता था। उनको 43 वोट मिले थे, जिसके बाद से वे राजनीति में अधिक सक्रिय हो चुकी हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी अपनी सक्रियता दिखा चुकी हैं। वे मूल रूप तेलंगाना की हैं और कारोबारी घराने से आती हैं। पिता का नाम जितेंद्र रेड्डी है, जो खुद भी एमएलए रह चुके हैं। वे धनंजय सिंह की तीसरी पत्नी हैं।
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
7 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
9 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
10 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
11 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
13 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
15 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
16 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
17 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
18 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines