हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

बसपा ने जारी की 9 प्रत्याशियों की सूची; आजमगढ़-गोरखपुर से किसे मिला टिकट?

BSP Candidates List: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की पार्टी बसपा ने अपने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए यह बसपा के उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट है।

विज्ञापन
बसपा ने जारी की उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट।

UP Lok Sabha Election 2024 : उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की पार्टी बसपा ने अपने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 9 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। लिस्ट के अनुसार बसपा ने आजमगढ़ लोकसभा सीट से भीम राजभर को टिकट दिया है। वहीं, गोरखपुर सीट से जावेद सिमनानी को उतारा है।

इसके अलावा घोसी सीट से बालकृष्ण चौहान, एटा से मोहम्मद इरफान, धौरहरा से श्याम किशोर अवस्थी और फैजाबाद से सच्चिदानंद पाण्डेय को चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं, बसपा ने बस्ती लोकसभा सीट से दयाशंकर मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है तो चंदौली से सत्येंद्र कुमार मौर्य और रॉबर्ट्सगंज सीट से धनेश्वर गौतम को टिकट दिया है।

BSP 4th List Of Candidates For Lok Sabha Election 2024

चौहान एक बार जीत चुके हैं लोकसभा चुनाव

बता दें कि आजमगढ़ से प्रत्याशी बनाए गए भीम राजभर बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं, घोसी से टिकट पाने वाले बालकृष्ण चौहान पूर्व सांसद हैं। वह घोसी से 4 बार लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। इनमें से एक बार वह जीते थे। बाकी 3 चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था जिनमें से 2 चुनाव उन्होंने बसपा और एक कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था। बता दें कि बसपा इस बार अकेले ही चुनावी मैदान में उतर रही है।

ये भी पढ़ें: ‘लोकतंत्र को पैसे से ना खरीदो’ कमलनाथ पर बोले भाजपा मीडिया प्रभारी

ये भी पढ़ें: गुजरात के नए सर्वे में BJP को बड़ा ‘झटका’, ‘INDIA’ ने गजब ‘चौंकाया’

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें