Land Mafia Grabbed The Land: फर्जीवाडा इस हद तक बढ़ गया है कि मृत व्यक्ति को तहसील में जाना पड़ा। दरअसल मामला उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का है जहां भूमाफियां के दबंगो ने जिंदा युवक का मृत सार्टिफिकेट बनवाकर उसकी जमीन का फर्जी बैनामा करवा लिया। जब युवक को इस बात की जानकारी लगी तो बुजुर्ग व्यक्ति ने तहसील पंहुचकर दबंगो से अपनी जमीन वापसी के लिए गुहार लगाई है। जब अधिकारियों ने उसकी बात नही सुनी तो तहसील अधिकारियों पर भड़कते हुए बुजुर्ग ने कहा कि मैं जिंदा हूं, फिर मुझे मरा दिखा मेरी जमीन किसी और के नाम कैसे कर दी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
70 वर्ष बाद आया गांव
पीड़ित आजमगढ़ का रहने वाला है। वह बचपन से ही कोलकाता में रह रहा है। उन्होनें अपनी शिकायत में बताया कि वह करीब 70 वर्ष बाद अपने गांव आया है। पीड़ित ने बताया कि मामला 40 वर्ष पहले का है भूमाफियाओं ने जमीन का फर्जी बैनामा कराकर जमीन हड़प ली थी।
यह भी पढ़े: मौसी ने भांजे को पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला, पुलिस जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
फर्जी तरीके से हड़पी जमीन
पीड़ित फिलहाल आजमगढ़ शहर के गुलामी का पूरा में अपने रिश्तेदार के यहां रह रहा है। पीड़ित का कहना है कि जब तक जमीन वापस नही मिल जाती तब तक वह यही रहेगा। पीड़ित युवक ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी जमीव सिधारी थाना के डुगडूगवां में चक नंबर 134, 136, 139 है। 40 साल पहले एडवोकेट श्याम नारायण, नसीम, राज नारायण,अशफाक, बशीर समेत अन्य लोगों ने उसका मृत सर्टिफिकेट बनवाया और फर्जी रजिस्ट्री दिखा कर उसकी पूरी जमीन हड़प ली। उसे इस बात की जानकारी उसके भतीजे ने दी।
शक होने पर की मामले की जांच
पीड़ित के भतीजे सैफ अली खान ने बताया कि उसे जमीन को लेकर कुछ शक हुआ तो उसने मामले की जानकारी करना शुरू किया तब उसे पता चला कि जमीन को कुछ लोगों ने हड़प लिया है। फर्जीवाड़े की पूरी जानकारी उसने अपने चाचा को दी और चाचा वकील अहमद को कोलकाता से लेकर यहां आया है। कागजों में नाम सही कराने के लिए तहसील में आवेदन किया है। पीड़ित युवक ने कहा कि बस न्याय मिल जाएं मुझे न्याय का इंतजार का है।
संबंधित खबरें
मोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
1 hr agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
2 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
5 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
8 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
15 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
23 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoशिमला में लक्कर बाजार से रिज तक जाना आसान, शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली सेवा
1 day agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
1 day agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines