Bjp mla lokendra pratap singhs shocking claim: उत्तर प्रदेश के एक विधायक ने अपने ऊपर काला जादू किए जाने के आरोप लगाए हैं। लखीमपुर खीरी जिले की मोहम्मदी विधानसभा से भाजपा विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने फेसबुक पर एक फोटो शेयर की है। 1 अक्टूबर को शेयर की गई इस पोस्ट में बताया है कि कुछ लोग उनके ऊपर काला जादू करने की कोशिश कर रहे हैं। जो फोटो शेयर की है, उसमें एक टोकरी में लाल कपड़े में कुछ दालें और बीज दिखाई दे रहे हैं।
साथ में विधायक की फोटो भी है। टोकरी के पास शराब की शीशी और सिंदूर की डिब्बी भी रखी है। जो कस्बे के चौराहे पर किसी ने रखी है। बताया जा रहा है कि ये फोटो किसी समर्थक ने लोकेंद्र प्रताप को भेजी हैं। जिसके बाद विधायक का दर्द फेसबुक पर सामने आया है। विधायक ने पोस्ट की है कि इन भाई से मिलिए, जो हमारे खिलाफ फोटो रख टोटका कर रहे हैं। वे ये नहीं जानते कि मैं भोलेनाथ का भक्त हूं। इन टोटकों से क्या हो जाएगा।
यह भी पढ़ें-महिला कांस्टेबल का मर्डर, नाले में डेडबॉडी…कॉलगर्ल कनेक्शन, हेड कांस्टेबल ने दो साल छिपाया राज
वायरल फोटो को देख समर्थकों में गुस्सा
लोकेंद्र ने लिखा है कि आज 20वीं सदी में भारत चांद पर पहुंच गया है, लेकिन ये लोग टोटका कर रहे हैं। ऐसे विकृत मानसिकता के लोगों को भगवान सद्बुद्धि दे। मेरी ऐसे लोगों को शुभकामनाएं और शुभाशीष है। जिसके बाद फोटो वायरल हो गई है। विधायक के समर्थकों में भी लगातार इसको लेकर गुस्सा दिख रहा है।
कुछ लोग कमेंट करके भी अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। बता दें कि लोकेंद्र प्रताप सिंह मोहम्मदपुर विधानसभा सीट से दूसरी बार जीतकर आए हैं। भाजपा की टिकट पर उन्होंने 4 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की है। 1985 के बाद दूसरी बार ऐसा हुआ है कि कोई मौजूदा विधायक यहां से जीता हो।
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
7 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
11 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
12 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
14 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines