Prayagraj Tragedy: प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर भारी भीड़ के चलते इतना दबाव बढ़ा कि अचानक भगदड़ मच गई। अब तक कई लोगों के घायल और मरने की बात कही जा रही है। कई गंभीर घायलों को सेक्टर 2 में बने हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बिहार के औरंगाबाद से महाकुंभ में स्नान करने पहुंचे सूरज यादव ने इंडिया टुडे को बताया कि हम 12-13 लोग स्नान करने के लिए पहुंचे थे। ऐसी भगदड़ मची कि मेरी मां दबकर मर गई।
एक अन्य श्रद्धालु फूलचंद विश्वकर्मा ने बताया रात को हम नहाकर निकले थे। उधर से गेट खुल गया था। दोनों ओर से पब्लिक थी। लोग एक-दूसरे को रौंद रहे थे। मेरी पत्नी की मौत हो गई थी, मैं भी आधे घंटे तक भीड़ में दबा रहा। औरंगाबाद से पहुंचे एक अन्य यात्री ने इंडिया टुडे को बताया कि कुछ लोग घाट की ओर जा रहे थे। इतने में कुछ लोग पीछे की ओर लौटने लगे। इधर से जा रहे लोगों ने धक्का दिया तो कोई भी बाहर नहीं निकल पाया। भीड़ में लोग एक-दूसरे पर गिरते चले गए।
ये भी पढ़ेंः महाकुंभ में भगदड़ के बाद रेलवे का बड़ा फैसला, प्रयागराज से चलेगी 360 से अधिक स्पेशल ट्रेनें
बैरिकेडिंग टूटने से मची भगदड़
बता दें कि मौनी अमावस्या के चलते प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी थी। इस दौरान बैरिकेडिंग का एक हिस्सा गिर गया और भगदड़ मच गई। कुछ ही मिनटों में लोग एक-दूसरे को कुचलते हुए आगे बढ़ गए और स्थिति बेकाबू हो गई। भगदड़ की सूचना पर पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स मौके पर पहुंचीं।
अब तक महाकुंभ में 19 करोड़ से अधिक श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। बुधवार को मौनी अमावस्या पर ही 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान के लिए मेला क्षेत्र में पहुंचे हैं। इस बीच मची भगदड़ ने श्रद्धालुओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।
ये भी पढ़ेंः महाकुंभ में भगदड़ पर CM योगी का बयान, बोले- भीड़ कम होने पर अखाड़े कर सकेंगे स्नान
संबंधित खबरें
1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
46 mins agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
1 hr ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
3 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
5 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
6 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
16 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
16 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
17 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
18 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines