Kumbh Mela Stampede History: प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का आयोजन हो रहा है। इस बीच मौनी अमावस्या पर शाही स्नान से पहले संगम नोज पर भगदड़ मच गई। हादसे में अब तक कई श्रद्धालुओं के घायल और मारे जाने की खबर है। हालांकि प्रशासन ने घायलों और मृतकों का आंकड़ा जारी नहीं किया है। ऐसे में आइये जानते हैं, भगदड़ जैसी घटनाओं से कुंभ क्षेत्र कब-कब लहूलुहान हो चुका है?
प्रयागराज कुंभ 1954: कुंभ में सबसे पहली भगदड़ 1954 में मची थी। प्रयागराज के कुंभ मेले में 3 फरवरी 1954 को मौनी अमावस्या के दिन भगदड़ मची थी। इस हादसे में 800 लोगों की मौत हुई थी।
उज्जैन कुंभ 1992ः 1992 में उज्जैन के सिंहस्थ कुंभ मेले के दौरान मची भगदड़ के दौरान 50 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी।
नासिक कुंभ 2003ः महाराष्ट्र के नासिक में 2003 के कुंभ मेले के दौरान 27 अगस्त को भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में 39 लोगों की मौत हो गई थी।
हरिद्वार कुंभ 2010ः उत्तराखंड के हरिद्वार में 2010 में कुंभ मेले के दौरान 14 अप्रैल को भगदड़ मच गई थी। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई थी।
प्रयागराज कुंभ 2013ः प्रयागराज में 2013 में भी कुंभ मेले का आयोजन हुआ था। यह घटना मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के दौरान घटी थी। 10 फरवरी को मौनी अमावस्या पर प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मची थी। जिसमें 36 लोगों की मौत हो गई थी।
ये भी पढ़ेंः महाकुंभ में संगम तट पर कैसे मची भगदड़? प्रत्यक्षदर्शी की जुबानी, हादसे की आंखों देखी
प्रयागराज महाकुंभ 2025ः यह घटना भी आज मौनी अमावस्या के दिन ही हुई है। 29 जनवरी 2025 को मौनी अमावस्या पर संगम में डुबकी लगाने के लिए 15 करोड़ से अधिक लोग पहुंचे। इस दौरान 28 जनवरी की देर रात अफवाह के बाद अचानक भगदड़ मच गई। इसके बाद लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोग भगदड़ से बचने के लिए बिजली के पोल पर चढ़ गए। भगदड़ में कई लोगों के मरने और घायल होने की खबर है।
संबंधित खबरें
कौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
1 hr ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
1 hr agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
3 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
5 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
6 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
7 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
17 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
17 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
18 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines