हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Khanpur Firing Case : राजा को जेल तो MLA उमेश कुमार को मिली जमानत, चैंपियन के हथियार लाइसेंस रद्द

Khanpur Firing Case : उत्तराखंड के खानपुर गोली कांड में अदालत ने राजा कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को जेल भेज दिया और उमेश कुमार को जमानत दे दी। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
Pranav Singh Champion-Umesh Kumar

Khanpur Firing Case (पंकज कौशिक, हरिद्वार) : उत्तराखंड के खानपुर फायरिंग मामले में नया मोड़ सामने आया है। लंढौरा के राजा और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को जेल भेज दिया गया, जबकि खानपुर विधायक उमेश कुमार को जमानत मिल गई। उमेश कुमार की जमानत पर सुनवाई के दौरान प्रणव सिंह चैंपियन के वकील ने अदालत से कहा कि पुलिस ने विधायक के खिलाफ सही से कार्रवाई नहीं की और जमानती धाराएं लगाईं।

हरिद्वार की अदालत ने कुंवर प्रवण सिंह चैंपियन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें हरिद्वार जेल भेज दिया गया। दूसरी ओर कोर्ट ने खानपुर के विधायक उमेश कुमार को राहत देते हुए जमानत दे दी। उन्हें 40-30 हजार के दो जमानती मुचलके पर बेल मिली। इस दौरान प्रवण चैंपियन के वकील ने पुलिस द्वारा उमेश कुमार पर की गई कार्रवाई पर सवाल उठाए।

यह भी पढ़ें : कौन हैं खानपुर MLA उमेश शर्मा और पूर्व MLA प्रणव चैंपियन? एक का विवादों से पुराना नाता

जानें क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि पिछले काफी दिनों से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और खानपुर विधायक उमेश कुमार के बीच आपसी रंजिश है। दोनों के बीच गाली-गलौज और धमकी देने का सिलसिला जारी है। राजा के एक सोशल मीडिया पोस्ट पर उमेश कुमार अपने लोगों के साथ 25 जनवरी की रात में चैंपियन के घर पहुंचे, जब चैंपियन नहीं मिले तो वो वापस लौट आए। अगले दिन बदला लेने के लिए प्रवण सिंह चैंपियन 26 जनवरी को उमेश कुमार के घर पहुंचे।

पुलिस ने प्रणव सिंह को किया गिरफ्तार

आरोप है कि कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और उनके समर्थकों ने उमेश कुमार के दफ्तर पर फायरिंग की। इस घटना से आक्रोशित उमेश कुमार हाथ में पिस्टल लेकर दौड़े और गोलियां चलाईं। इस मामले में पुलिस ने प्रणव सिंह चैंपियन को गिरफ्तार किया और उमेश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

यह भी पढ़ें : गोली कांड के बाद हरिद्वार पुलिस का एक्शन, जेल भेजे गए पूर्व MLA प्रणव सिंह

प्रणव सिंह चैंपियन और उनके परिवार के लाइसेंस रद्द

फायरिंग मामले में हरिद्वार के डीएम कर्मेंद्र सिंह ने एक्शन लेते हुए प्रणव सिंह, देवयानी सिंह और उनके बेटे दिव्य प्रताप सिंह के नाम से जारी 9 हथियारों के लाइसेंस निरस्त कर दिए। साथ ही जिलाधिकारी ने कारण बताओ नोटिस भी जारी किया। जिलाधिकारी ने शस्त्र लाइसेंस अनुज्ञाओं की शर्तों का उल्लंघन किए जाने और कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें