Pilgrims Killed in Kedarnath Landslide (अमित रतूड़ी, ऋषिकेश): उत्तराखंड में आज चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालु हादसे का शिकार हो गए। रुद्रप्रयाग से केदारनाथ जाते हुए पैदल मार्ग पर अचानक पहाड़ी दरक गई और बड़े-बड़े पत्थर आकर सड़क पर गिरे, जिनके नीचे दबने से 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 5 लोगों को घायल अवस्था में रेस्क्यू किया गया है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने हादसे पर शोक जताते हुए अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं। मरने वाले 2 युवक महाराष्ट्र के हैं और एक रुद्रप्रयाग का बताया जा रहा है।
सुरक्षा में तैनात जवानों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पहाड़ी से पत्थर गिरने और उनके नीचे श्रद्धालुओं के दबने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही चारधाम यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैनात NDRF, DDR, YMF की टीमें मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य चलाया गया है। मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भिजवा दिए गए हैं। हादसे का कारण बीते कई दिनों से उत्तराखंड में हो रही अच्छी बारिश को बताया गया है। पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटना गौरीकुंड से करीब 3 किलोमीटर आगे चीरबासा में हुई।
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की हुई है। हालांकि चारधाम यात्रियों की संख्या अब घटने लगी है, हालांकि दीवाली तक यात्रा चलती रहेगी, लेकिन अभी श्रद्धालुओं की संख्या कम है। मानसून सीजन में भारी बारिश के कारण हो रही लैंड स्लाइड की घटनाओं के चलते लोग कम आ रहे हैं।
मौसम विभाग भी लगातार भारी बारिश होने के अलर्ट जारी कर रहा है। कुमाऊं, गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी, चम्पावत, नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर के लिए यलो अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है। साथ ही लोगों को नदी-नालों के पास न जाने की सलाह मौसम विभाग ने दी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड के चमोली में भारी बारिश से बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर बना पागल नाला ब्लॉक हो गया है। इसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। प्राणमती नदी उफान पर बह रही है। मसूरी में मंदिर का पिछला हिस्सा ढहने से माल रोड पर मलबा बिखर गया है, जिससे आवाजाही बाधित है।
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
6 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
8 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
9 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
10 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
11 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
14 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
15 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
16 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
17 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines