Kedarnath Dham: उत्तराखंड के चार धामों में से एक केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) पर अब आपने वीडियो या रील्स बनाई तो खैर नहीं होगा। मंदिर समिति की ओर से अब सख्त कदम उठाया गया है। साथ ही पुलिस-प्रशासन को भी इसके बारे में सूचना दे दी गई है।
बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का बड़ा कदम
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, उत्तराखंड के श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने केदारनाथ मंदिर के अंदर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध लगा दिया है। मंदिर समिति केदारनाथ मंदिर परिसर में जगह-जगह चेतावनी बोर्ड लगाती है कि अगर कोई फोटो लेता या वीडियो बनाता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1680779746580520960
मंदिर समिति के अध्यक्ष ने कही ये बात
श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय अजेंद्र ने एएनआई को बताया कि पिछले दिनों कुछ तीर्थयात्री मंदिर के अंदर अभद्र तरीके से वीडियो और रील बना रहे थे और तस्वीरें भी खींच रहे थे। इसे देखते हुए सख्ती की गई है। मंदिर परिसर में चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं।
इसी माह की शुरुआत में लिखा था पक्ष
बता दें कि जुलाई की शुरुआत में श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से स्थानीय पुलिस और प्रशासन को एक पत्र लिखा गया था। इसमें कहा गया था कि केदारनाथ मंदिर में कुछ Youtuber/Instagram Influencer की ओर से धार्मिक भावनाओं के विपरीत यूट्यूब शॉर्ट, वीडियो और इंस्टाग्राम रील्स बनाई जा रही हैं। इस कारण यात्रा पर आए तीर्थयात्रियों के साथ देश-विदेश में रहने वाले हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है।
पूरे परिसर में लगाए गए बोर्ड
इस बारे में मंदिर समिति ने पुलिस और प्रशासन से प्रभावी कदम उठाने के बारे में अपील की थी। अब मंदिर समिति की ओर से केदारनाथ मंदिर परिसर में जगह-जगह बोर्ड लगाए गए हैं। बोर्ड पर लिखा है कि मंदिर के भीतर किसी भी प्रकार की फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी पूर्णतः वर्जित है।पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उत्तराखंड-यूपी की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
क्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
1 hr agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
2 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
2 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
3 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
8 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
11 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
23 hrs agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoचम्पावत में धामी की कैबिनेट बैठक, अब जिलों में भी होगी मंत्रिमंडल की बैठक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines