Kaushambi Man Steals Shivling From temple: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक शख्स ने शादी के लिए भगवान शंकर की पूरे सावन पर पूजा की। लेकिन उसे दुल्हन नहीं मिली। इससे नाराज होकर युवक ने मंदिर से शिवलिंग को गायब कर दिया। लोग पूजा-पाठ के लिए मंदिर पहुंचे तो शिविलंग गायब देख हैरान रह गए। घटना की जांच करने के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। शिवलिंग को भी बरामद कर लिया है। पूछताछ में युवक ने चोरी के पीछे की पूरी कहानी बयान की है।
कस्बे में फैला आक्रोश
यह पूरी घटना प्रयागराज से 75 किलोमीटर दूर कौशांबी जिले के कुम्हियांवा कस्बे की है। यहां एक प्रसिद्ध भैरो बाबा मंदिर है। शुक्रवार सुबह कस्बे के लोग मंदिर में पूजा-पाठ के लिए पहुंचे। वहां शिवलिंग लापता देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने आसपास शिवलिंग की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
इस संबंध में कुम्हियांवा के प्रधान ओम प्रकाश ने थाने में केस दर्ज कराया। रविवार को पुलिस ने गांव के छोटू नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसकी निशानदेही पर एक खेत से शिवलिंग बरामद किया गया।
खेत में छिपाया था शिवलिंग
महेवा घाट पुलिस स्टेशन के इंचार्ज रजनीकांत ने बताया कि छोटू ने शिवलिंग को खेत में फसल के पत्तों और बांस के ढेर के नीचे छिपाया था। उस पर IPC की धारा 379 के तहत चोरी का आरोप लगाया गया और तुरंत जेल भेज दिया गया।
शादी के लिए रखे 8 सोमवार व्रत
छोटू ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। उसने बताया कि वह पूरे सावन भर मंदिर में भगवान शिव की भक्ति की। वह शादी करना चाहता था। इसके लिए सावन के दो महीने पड़े आठ सोमवारों का व्रत भी रखा। दिन में दो बार मंदिर में पूजा करता था। लेकिन भगवान ने उसकी इच्छा नहीं पूरी की। इसलिए उसने शिवलिंग चोरी किया था।
यह भी पढ़ें: अगर मैं मुस्लिमों या ईसाइयों को खत्म करने की बात कहूं तो, ये क्या बोल गए हिमंत बिस्वा सरमा
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
8 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
13 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
14 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
16 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
18 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
23 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
23 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines