Kasganj Chandan Murder Case Verdict : उत्तर प्रदेश के कासगंज से एक बड़ी खबर सामने आई है। चंदन हत्याकांड में एनआईए स्पेशल कोर्ट का फैसला आया है। इस मामले में अदालत ने सभी 28 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। चंदन गुप्ता के परिजनों को 6 साल 11 महीने 7 दिन की लंबी लड़ाई के बाद न्याय मिला। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
कासगंज में 26 जनवरी 2018 को तिरंगा यात्रा के दौरान चंदन गुप्ता की हत्या कर दी गई थी। एनआईए स्पेशल कोर्ट ने शुक्रवार को इस हत्याकांड में शामिल सभी 28 आरोपियों को दोषी माना और उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई। एक दोषी मुनाजिर कासगंज जेल से बंद है और बाकी दोषी लखनऊ जेल में कैद हैं। सभी दोषी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत से जुड़े थे।
यह भी पढे़ं : 23 साल बाद रजिस्ट्री, अब कब्जे की लड़ाई, हेमंत जैन कौन? जिन्होंने कैसे दी दाऊद इब्राहिम को चुनौती
इन दोषियों की मिली सजा
चंदन हत्याकांड में ये दोषी वसीम जावेद उर्फ वसीम, नसीम जावेद, मोहम्मद जाहिद कुरैशी उर्फ जाहिद उर्फ जग्गा, आसिफ कुरेशी उर्फ हिटलर, असलम कुरैशी, अकरम, तौफीक, खिल्लन, शबाब अली खान, राहत, सलमान, मोहसिन, आसिफ जिमवाला, साकिब, बबलू, निशु उर्फ जीशान, वासिफ, इमरान, शमशाद, जफर, साकिर, खालिद परवेज, फैजान, इमरान, मोहम्मद आमिर रफी लखनऊ जेल में बंद हैं, जबकि कासगंज जेल में मुनाजिर बंद है। इस दौरान सलीम ने खुद को कोर्ट में सरेंडर किया। इन सभी दोषियों को एक साथ उम्रकैद की सजा सुनाई गई।
यह भी पढे़ं : ‘हिम्मत है तो पैर नहीं, सीने में गोली मारो’, योगी सरकार के मंत्री का STF पर हमला
जानें क्या है पूरा मामला?
कासगंज में 26 जनवरी 2018 को विश्व हिंदू परिषद और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता करीब 100 मोटरसाइकिलों पर तिरंगा और भगवा झंडा लेकर निकले थे, जिसमें ABVP कार्यकर्ता चंदन गुप्ता भी शामिल था। यात्रा के दौरान कुछ मुस्लिम युवकों से झड़प हो गई थी और फिर दंगा भड़क गया। इस दौरान चंदन गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
30 mins agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
1 hr ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
3 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
4 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
6 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
15 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
16 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
17 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
18 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines