Mosque covered in Haridwar: कांवड़ रूट पर खाने-पीने की दुकानों पर नेमप्लेट लगाने के आदेश का विवाद थमा भी नहीं था कि अब हरिद्वार में जिला प्रशासन ने मस्जिदों को सफेद कपड़े से ढक दिया। इसके पीछे प्रशासन का कहना है कि माहौल खराब न हो इसके लिए पर्दे लगाए गए हैं। मस्जिदों को पर्दे के पीछे से ढकने के कारण मुस्लिम पक्ष ने भी नाराजगी जताई है। बता दें कि 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है।
हरिद्वार प्रशासन ने मामला बढ़ता देख फिलहाल पर्दे हटा लिए गए हैं। अभी तक लाखों लोग हरिद्वार पहुंच कर गंगाजल भर चुके हैं। लेकिन मस्जिदों को पर्दे से ढकने के आदेश के बाद विवाद बढ़ चुका है। पर्दे लगाने से मुस्लिम समाज के बीच इस बात को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मामले में ग्रामीणों ने बताया कि वे पिछले काफी समय से हरिद्वार में कांवड़ यात्रा देखते आ रहे हैं लेकिन इस तरह मस्जिदों को पहले कभी ढका नहीं गया था।
शुक्रवार को हटाते नजर आए कर्मी
हरिद्वार के ज्वालापुर में स्थानीय लोगों ने बताया कि 22 जुलाई को ऊंचा पुल के पास भूरे शाह मजार और इस्लामनगर की मस्जिद पर परदे लगाए गए। मस्जिद के प्रमुख अनवर अली ने बताया कि अधिकारियों ने यह कदम क्यों उठाया, उन्हें नहीं पता। इस मामले में हरिद्वार के डीएम धीरज सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन इस कदम के लिए जिम्मेदार नहीं है। शुक्रवार दोपहर को प्रशासन के कर्मी आनन-फानन में इसे हटाते नजर आए।
ये भी पढ़ेंः नेमप्लेट पर ‘सुप्रीम’ फैसला, योगी सरकार ने क्या दी थीं दलीलें? कोर्ट ने UP-उत्तराखंड से मांगा जवाब
मंत्री ने फैसले को लेकर क्या कहा?
मामले में उत्तराखंड सरकार के मंत्री सतपाल महाराज ने इस फैसले को उचित ठहराया है। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए किया गया ताकि किसी की ओर से कोई उत्तेजना या उकसावे की स्थिति नहीं बने और यात्रा सुचारू रूप से चले। वहीं यूपी के कांवड़िए ने कहा कि मस्जिदों और मजारों के पास से गुजरने में उन्हें कोई परेशानी नहीं है। पहले की तरह इस साल भी उसका असर नहीं होगा।
ये भी पढ़ेंःVideo: 2027 में BJP के हाथ से निकल जाएगा यूपी! क्या कहता है आशुतोष का गणित?
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
6 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
9 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
11 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
21 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
23 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines