Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानुपर शहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक शख्स ने फ्लाईओवर के ऊपर चढ़कर नोटों की बारिश करनी शुरू कर दी। पुल के नीचे पैसा लूटने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। इससे पहले युवक ने आसपास के लोगों के साथ मिलकर बर्थडे का केक काटा और बाद में फ्लाईओवर के ऊपर चढ़कर नोटों की बारिश करने लगा। यह युवक पेशे से एक यूट्यूबर बताया जा रहा है। नोटों की बारिश करने के बाद उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इसका वीडियो भी शेयर किया है। मामला चकेरी इलाके का बताया जा रहा है, पुलिस वीडियो के जरिए युवक के बारे में जानकारी जुटा रही है।
युवक ने आसपास के बच्चों को बताया कि आज उसका बर्थडे है। इसके बाद सबके साथ मिलकर केक काटा। युवक चकेरी इलाके का ही रहने वाला है, फिर वह फ्लाईओवर के ऊपर चढ़ गया। युवक ने अपनी जेब से नोटों की गड्डी निकाली और एक-एक करके 200 के नोट बरसाने लगा। युवक के अनुसार उसने 50 हजार रुपये उड़ाए हैं। युवक को देख आसपास के लोग पैसे बटोरने के लिए दौड़ पड़े। वायरल वीडियो के बैकग्राउंड में गाना भी बजता दिख रहा है। युवक लोगों से कह रहा है कि अगर पैसे कम लग रहे हैं तो वह फिर बैंक जाकर ले आएगा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर 28 फरवरी की रात से वायरल है।
पुलिस ने कही जांच की बात
वीडियो के अनुसार युवक खुद को जैद हिंदुस्तानी बता रहा है, जो एक यूट्यूबर है। वह कहता है कि आज उसका बर्थडे है, वह गरीब बच्चों के साथ मिलकर सेलिब्रेट करेगा और पैसे बांटेगा। इसके बाद युवक कथित तौर पर बैंक में फोन लगाता है। युवक बैंककर्मी से नए नोटों की डिमांड करता है। बैंककर्मी से युवक कहता है कि बाहर हजार रुपये की गड्डी 1500 में मिल रही है।
यह भी पढ़ें:केरल के बाद अब UP में अपने ने कत्ल कर दिया परिवार, गोरखपुर ट्रिपल मर्डर के पीछे ये थी वजह
माना जा रहा है कि बैंककर्मी ने पैसे देने से आनाकानी की। युवक बैंककर्मी से कहता है कि वह यूट्यूब और फेसबुक के जरिए पैसा कमाता है। अगर उसे पैसे नहीं दिए तो अपना खाता बंद करवा लेगा। युवक चेक भी काटता दिख रहा है। वह अपने साथी से कहता है कि 50 हजार का चेक काट दो। इंस्पेक्टर जाजमऊ अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि वीडियो सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
8 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
12 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
17 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
17 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
19 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
22 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
22 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
23 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines