हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Video Viral: बंदर ने चुराई व्हिस्की, बाइक पर बैठकर खोलने लगा बोतल, देखकर लोग बोले- बस यही बाकी था

विज्ञापन
Kanpur Monkey Viral Video

Monkey Viral Video In Kanpur : कभी-कभी सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिनको देखकर आप हंसते-हंसते अपना पेट पकड़ लेते हैं। ऐसा ही वीडियो यूपी के कानपुर से आया है, जहां पर एक बन्दर शराब की बोतल से शराब पीने की कोशिश कर रहा है, बंदर की करतूत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोग कह रहे हैं कि बस यही देखना बाकी रह गया है।

यह भी पढ़ें – BJP का महाराष्ट्र में मिशन 45; माधुरी दीक्षित के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा, जानें कहां से हो सकती हैं दावेदार?

बंदर की हरकत सोशल मीडिया पर वायरल

वीडियो में बंदर को बाइक पर बैठे हुए देखा जा सकता है, वह एक बैग खोलते हुए, शराब की बोतल निकाल रहा है और फिर उसे खोलने का प्रयास करता है। बता दें कि यह घटना कानपुर में पुलिस कमिश्नर के कार्यालय के पास हुई, जहां पुलिस की कई बाइकें खड़ी थीं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक पर शराब की दो बोतलें (रॉयल चैलेंज और रॉयल स्टैग) रखी हुई हैं, एक पुलिसकर्मी भी वहीं पर खड़ा है, जो चुपचाप बंदर की इस हरकत को देख रहा है, फिर जब कोई बन्दर को डाटता है तो बंदर वहां से भाग जाता है।

मामले की होगी जांच

वहीं कानपुर के जॉइंट कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा कि उन्हें वीडियो की जानकारी नहीं है और वे इसकी जांच करेंगे कि किसकी बाइक में शराब की बोतलें थीं। उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र से बंदरों को हटाने के लिए पहले भी प्रयास किए गए थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें