Kanpur Kidnapping Murder Case: अगर आपको अपने बच्चों की फिक्र है और आप अपने बच्चों को खोना नहीं चाहते तो ये खबर आपके लिए बेहद जरुरी है क्योंकि आज के इस बदलते दौर मे हर वक्त बच्चों पर नजर रखना मुमकिन नहीं है और इसी वजह से कानपुर के एक परिवार के घर का चिराग अब बुझ चुका है। यूपी के कानपुर में एक 17 साल का लड़का(कुशाग्र) घर से कोचिंग पढ़ने के लिए निकला था काफी देर तक बच्चा घर वापस नहीं लौटा और कुछ देर बाद पंहुचा फिरौती की मांग वाला लेटर जिसमें बच्चे को सही सलामत पाने के एवज में 30 लाख की फिरौती मांगी गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
फिरौती की रकम का लेटर आने के बाद पुलिस हरकत में आई और कानपुर कमीशनरेट के दोनों जवाइंट कमिश्नर खुद इस घटना की जांच करने में लग गए। आनन-फानन में कुशाग्र की मोबाइल लोकेशन के साथ साथ उसकी कॉल डिटेल और मोबाइल की लास्ट लोकेशन को पुलिस ने एक्जामिन करना शुरू किया क्योंकि कुशाग्र अपने घर से ट्यूशन के लिए निकला था लिहाजा पुलिस की पड़ताल सीधे कोचिंग टीचर से शुरू हुई, लेकिन कॉल डिटेल और लास्ट कॉल की लोकेशन के साथ ट्यूशन टीचर का कोई कनेक्शन नहीं मिला, लेकिन सर्विलांस सोर्स की मदद और घटना-स्थल के पास मौजूद सीसी टीवी फुटेज के आधार पर पुलिस के राडार पर मृतक कुशाग्र की पुरानी ट्यूशन टीचर रचिता व उसका प्रभात शुक्ला आ गए।
फिरौती का लेटर देने के लिए किया गया स्कूटी का इस्तेमाल
दरअसल मृतक कुशाग्र की पुरानी ट्यूशन टीचर रचिता भले ही कुशाग्र को वर्तमान में ट्यूशन नहीं पढ़ा रही थी, बावजूद इसके रचिता का कुशाग्र के साथ सम्पर्क लगातार था और वो मृतक के घर भी आती जाती थी। जिस काली स्कूटी का इस्तेमाल फिरौती का लेटर देने के लिए किया गया, वह स्कूटी रचिता के बॉयफ्रेंड प्रभात की है। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद लगातार दोनों पुलिस को गुमराह कर रहे थे, लेकिन पुलिस की थर्ड डिग्री के सामने आखिरकार प्रभात टूट गया और पूरी घटना का खुलासा भी हो गया।
इस घटना में घटना स्थल से मिले सी सीटीवी फुटेज व जिस जगह मृतक कुशाग्र की हत्या की गई, दोनों जगहों के CCTV फुटेज के मिलान के बाद एक बात पूरी तरह से साफ हो गई कि मृतक कुशाग्र खुद ही अपनी मर्जी से हत्यारे प्रभात शुक्ला के साथ उसके किराए के कमरे में गया था, जहां उसकी हत्या प्रभात शुक्रला ने की। पुलिस ने तड़के सुबह प्रभात शुक्ला की निशानदेही पर मृतक कुशाग्र के शव की बरामदगी कर ली है।
वो अनसुलझे 5 सवाल
बहरहाल भले ही पुलिस ने इस वारदात में सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए कातिलो को सलाखों के पीछे पंहुचा दिया है, लेकिन अभी भी इस घटना में कई राज ऐसे हैं, जिनके सवालों का जवाब अभी पुलिस को देना बाकी है। जैसे –
1- CCTV फुटेज में जिस तरह मृतक कुशाग्र ट्यूशन टीचर रचिता के बॉयफ्रेंड प्रभात शुक्ला के साथ पीछे-पीछे जाता दिखाई दें रहा है उससे साफ जाहिर होता है कि दोनों एक दूसरे को पहले से ही जानते थे।
2- आखिर किस लिए हत्यारे प्रभात शुक्ला के साथ बेफिक्र होकर मृतक कुशाग्र जा रहा था। क्या कुशाग्र को रचिता ने ही अपने बॉयफ्रेंड प्रभात के जरिये यहां बुलाया था क्योंकि खुद ट्यूशन टीचर रचिता भी इसी मकान के पड़ोस में रहती है।
3- आखिर क्यों रचिता ने अपनी स्कूटी के नंबर प्लेट के नंबर को चेंज किया ?
4- क्या रचिता और मृतक कुशाग्र के बीच कुछ ऐसे सम्बन्ध थे, जिसके कारण रचिता के बॉयफ्रेंड का प्रभात शुक्ला ने गला दबाकर मृतक कुशाग्र को मौत के घाट उतार दिया था।
5- पूरा घटनाक्रम देखने के बाद इस अपहरण, फिरौती और हत्या की वारदात के पीछे कहीं लव ट्राएंगल की कहानी तो नहीं है?
ये वो सवाल हैं, जिनके जवाब अभी कानपुर पुलिस भी खोज रही है। पकडे गए आरोपियों में ट्यूशन टीचर रचिता, उसका प्रेमी प्रभात शुक्ला व प्रभात का एक दोस्त अभी भी पुलिस हिरासत में है, जिनसे पुलिस हत्या का मोटिव जानने की कोशिश कर रही है।
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
9 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
11 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
12 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
15 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
15 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
17 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
17 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
19 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
21 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines