हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Kanpur Civil Airport: 40 साल पुरानी मांग पूरी; CM योगी और केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने नए टर्मिनल का किया उद्घाटन

विज्ञापन

Kanpur Civil Airport: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में शुक्रवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चकेरी एयरपोर्ट से छाई किमी दूर बने नए टर्मिनल का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि कानपुर की 40 साल पुरानी मांग आज पूरी हो गई है। पुराने टर्मिनल से नया टर्मिनल 16 गुना बड़ा बताया जा रहा है।

हवाई संपर्क से बढ़ा विकास

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जितनी अच्छी कनेक्टिविटी होगी, उतना ही ज्यादा विकास है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां हवाई संपर्क में सुधार हुआ है, वहां-वहां नए उद्यम सामने आए हैं और क्षेत्र का विकास हुआ है।

जनता को किया समर्पित

कानपुर में नए टर्मिनल के उद्घाटन के मौके पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि लंबे समय से कानपुर में एयरपोर्ट के विस्तार और आधुनिकीकरण की मांग की जा रही थी। आज उस हवाई अड्डे का विस्तार, आधुनिकीकरण और जनता को समर्पित किया जा रहा है।

1980 से लोग कर रहे थे मांग

एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 1980 से यहां के व्यापारी और निवासी कमर्शियल हवाई अड्डे की मांग कर रहे थे। अभी तक कानपुर के लोगों को लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर ही निर्भर रहना पड़ता था। नया टर्मिनल बनने के बाद लोगों को अब लखनऊ की दौड़ से राहत मिलेगी।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें