Kanpur BJP Parshad Controversy:उत्तर प्रदेश के कानपुर में सिगरेट के कम रुपए देने की वजह से मारपीट का मामला सामने आया है। कानपुर के चकेरी वार्ड-62 के भाजपा पार्षद भवानी शंकर राय सनिगंवा चौराहे पर स्थित परचून की दुकान से सिगरेट लेने गए थे। 30 रुपए की सिगरेट लेकर उसके 15 रुपए देकर जाने लगे। इस पर दुकानदार ने पूरे रुपए देने को कहा तो पार्षद भड़क गये। गाली-गलौज करने लगे। साथ ही दुकानदार और उसके बेटे को जमकर मारा ।
झगड़े के दौरान दुकानदार की पत्नी वीड़ियो बनाने लगी, तो पार्षद ने उसका मोबाईल छीनकर फेंक दिया। इस दौरान दुकानदार और उसका बेटा लगातार पार्षद से माफी मांगते रहे। पार्षद दुकानदार को गांजा बेचने का आरोप में जेल में डलवाने की धमकी देने लगा। फिर दुकानदार और उसके बेटे को पीटने लगे। पार्षद के साथ अन्य लोग भी मौजूद थे। विवाद के दौरान जब दुकानदार की पत्नी वीडियो बनाने लगी तो उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया गया। और फेंक दिया।
कम रुपए देने पर हुआ विवाद
चकेरी के सनिगवां तिरंगा चौराहा पर अजय गुप्ता की परचून की दुकान है। भवानी शंकर चकेरी के वार्ड- 82 के पार्षद है। दुकानदार अजय ने बताया कि उनके दुकान पर रविवार सुबह करीब 4 बजे बीजेपी पार्षद भवानी शंकर राय नशे में धुत अपने दोस्तों के साथ सिगरेट खरीदने आये थे। सुबह की वजह से दुकान बंद थी। नशे में धुत पार्षद ने जबरदस्ती दुकान खुलवाकर सिगरेट ली। फिर 30 रुपए की सिगरेट के सिर्फ 15 रुपए देकर जाने लगे। तो अजय ने सिगरेट के पूरे रुपए देने के लिए बोला, इतने में पार्षद भड़क गये और दुकानदार के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान दुकानदार बार- बार माफी मांग रहा था। लेकिन पार्षद और दबंगों ने एक नहीं सुनी। मामले की सूचना पर चकेरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन बगैर कोई कार्रवाई किए लौट गई।
संबंधित खबरें
भारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
36 mins agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
1 hr agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
1 hr agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
3 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
3 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
14 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
18 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
1 day agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
1 day ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines