हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

यूपी में पूर्व सांसद अनिल शुक्ला का बड़ा बयान- योगी सरकार के मंत्री को बताया गुंडा और खनन माफिया

Uttar pradesh government: कानपुर देहात के भवन गांव में अवैध खनन को लेकर विवाद हो गया था। हंगामे और फायरिंग के बाद स्थानीय पुलिस व पूर्व सांसद मौके पर पहुंचे। आरोपी पक्ष की तरफ से एक युवक ने खुद को कैबिनेट मंत्री का भांजा बताया। इस पर पूर्व सांसद भड़क गए और उनकी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से शिकायत करने की बात कही।

विज्ञापन
राकेश सचान और अनिल शुक्ला

Uttar pradesh government (प्रांजुल मिश्रा): लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियां तेज हैं। इस बीच योगी सरकार में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति व पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल, कानपुर देहात के रनिया थानाक्षेत्र अंतर्गत सिंहुरा भवन गांव में मिट्टी का अवैध खनन चल रहा था।

 

हंगामा होने पर विधायक और पूर्व सांसद पहुंचे

भवन गांव में गुरुवार रात अवैध खनन को लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते फायरिंग होने लगी। विवाद की सूचना होते ही बड़ी संख्या में गांव के लोग वहां पहुंचे, एकत्रित भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के बाद लोगों ने वहां की क्षेत्रीय विधायक और मौजूदा योगी सरकार में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला व उनके पति पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी को मौके पर बुलाया। वहीं, पूरे मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल से आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया। मौके से दो डंपर और बुलडोजर को कब्जे में लिया गया।

विज्ञापन

कार पर विधायक लिखा देख भड़के पूर्व सांसद

अभी पुलिस हिरासत में लिए लोगों से पूछताछ कर रही थी कि आरोपी पक्ष की तरफ से एक युवक काले रंग की स्कॉर्पियो में वहां पहुंचा। बताया जा रहा है कि उसकी गाड़ी पर विधायक लिखा था। यह देख पूर्व सांसद भड़क गए और युवक से ऐसा करने का कारण पूछा। बताया जा रहा है कि युवक ने जवाब दिया कि वह यूपी सरकार में मंत्री राकेश सचान का भांजा है। बस फिर क्या था अनिल शुक्ला वारसी आगबबूला हो गए। गुस्से में उन्होंने कहा कि मैं पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री के यहां करूंगा। राकेश सचान को अनिल शुक्ला वारसी ने गुंडा और खनन माफिया कहा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola