हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kal ka Mausam: दिल्ली NCR समेत 13 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट, 4 राज्यों में बारिश, जानें IMD का अपडेट

Kal ka Mausam 12 december 2025: देश में भयंकर कोहरे और कंपकंपाती सर्दी का दौर शुरू हो गया है. आने वाले दिनों में चार राज्यों में मौसम जबरदस्ती पलटी मारेगा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 13 जिलों में कोल्ड वेव और घने कोहरे का दोहरा अटैक होगा, वहीं चार राज्यों में 14 दिसंबर तक भयंकर बारिश का अनुमान है. जानें IMD का अपडेट

विज्ञापन

Kal ka Mausam 12 december 2025: दिल्ली-NCR समेत उत्तरी भारत के अधिकांश हिस्सों में 12 दिसंबर को कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली-NCR में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने और दिनभर ठंडी हवाएं चलने की संभावना है. उत्तर प्रदेश में बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है, जिससे रेल और सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है. पंजाब और राजस्थान में भी शीतलहर की स्थिति बने रहने की उम्मीद है. इसके अलावा कुछ शहरों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. मध्य और पूर्वी भारत के राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड में 12 दिसंबर तक शीतलहर की स्थिति बनी रहने का अनुमान है. सुबह के समय घना कोहरा देखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: 50 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए फायदे की खबर, सरकार ने बदले नियम, 15 दिसंबर से होंगे लागू

दक्षिणी भारत में भारी बारिश का अलर्ट

दक्षिणी भारत के राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है. 12, 13 और 14 दिसंबर को अंडमान-निकोबार, माहे, पुडुचेरी और कराईकल में भी बारिश का अनुमान है. कई जगह तेज हवाएं भी चल सकती हैं. अन्य दक्षिणी राज्यों में भी मौसम में बदलाव के साथ बारिश की संभावना है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और तापमान में गिरावट जारी रहेगी, जिससे मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ेगी. 13 दिसंबर से हल्की वर्षा और बर्फबारी की भी संभावना है.

विज्ञापन

13 दिसंबर से इन राज्यों में हो सकती है बारिश

नए सिस्टम के एक्टिव होने से मौसम विभाग ने उत्तरभारत के तीन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इन राज्यों में जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी तेज़ बारिश और बर्फबारी शुरू हो जाएगी. वहीं, राजस्थान और दिल्ली में 12, 13 और 14 दिसंबर को कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है. देहरादून, मनाली, शिमला और दिल्ली में काले बादल छाए रह सकते हैं. सुबह यात्रा करने वाले लोगों को सावधानी बरतनी होगी. यूपी, बिहार और झारखंड में मौसम अगले सप्ताह से अपना रौद्र रूप दिखाएगा.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में हादसे कम करेगा सरकार का ये मास्टर प्लान, मंत्री की बैठक में फैसला-AI से होगी सड़कों की मॉनिटरिंग

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola