हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Lok Sabha Election 2024 : गोरखपुर के सियासी मंच पर एक्टर्स की होगी भिड़ंत? जानें कौन हैं काजल निषाद

Who is Kajal Nishad : सपा ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर सबको चौंका दिया। सपा ने योगी के गढ़ से भोजपुरी एक्ट्रेस को चुनावी मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
सपा प्रत्याशी काजल निषाद को आया हार्ट अटैक।

Who is Kajal Nishad : देश में इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक सरर्मियां बढ़ गई हैं। समाजवादी पार्टी (SP) ने यूपी की 16 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। सपा सुप्रीमो और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने डिंपल यादव समेत कई दिग्गज नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा। सपा की ओर से योगी के गढ़ में भोजपुरी एक्ट्रेस को टिकट दिया गया है। अब बड़ा सवाल उठता है कि क्या इस बार गोरखपुर के सियासी मंच पर एक्टर्स की भिड़ंत होगी?

गोरखपुर योगी का गढ़ माना जाता है और यहां से भोजपुरी एक्टर रवि किशन सांसद हैं। सपा ने इस बार गोरखपुर सीट से भोजपुरी एक्ट्रेस काजल निषाद को टिकट दिया है। अगर भाजपा ने इस बार भी रवि किशन पर विश्वास जताया तो गोरखपुर में दो भोजपुरी एक्टर आमने-सामने नजर आएंगे। अगर रवि किशन भोजपुरी फिल्म जगत के अमिताभ बच्चन कहे जाते हैं तो काजल निषाद भी किसी से कम नहीं हैं। हालांकि, भाजपा ने अभी तक प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है।

यह भी पढे़ं : मैनपुरी से डिंपल तो बदायूं से धर्मेंद्र यादव, देखें सपा की पहली List

छोटे से लेकर बड़े पर्दों पर नजर आ चुकी हैं काजल निषाद

काजल निषाद छोटे से लेकर बड़े पर्दों पर अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। गुजरात के कच्छ में जन्मी काजल निषाद ने साल 2009 में कॉमेडी शो लापतागंज से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया। इस दौरान उनकी मुलाकात भोजपुरी फिल्मों के निर्माता संजय निषाद से मुलाकात हुई।

राजनीति में सक्रिय रहती हैं एक्ट्रेस

गोरखपुर के भौवापार के रहने वाले संजय निषाद और काजल निषाद की शादी हो गई। काजल निषाद फिल्म जगत के साथ-साथ राजनीति में सक्रिय रहीं। काजल निषाद ने पहली बार साल 2012 में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गईं। इसके बाद कांग्रेस छोड़कर वह 2021 में सपा में आ गईं। सपा ने विधानसभा चुनाव 2022 में उन्हें टिकट दिया था, लेकिन काजल निषाद को फिर हार का सामना करना पड़ा। इस बार फिर सपा ने काजल निषाद को टिकट देकर सबको चौंका दिया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें