हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

अयोध्या में कब शुरू होगा एयरपोर्ट और कब से शुरू होगी बुलेट ट्रेन? मंत्री सिंधिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किए खुलासे

Jyotiraditya Scindia press conference: सिंधिया ने कहा कि देश में 23 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं और हमारा मिशन 2047 तक 4,500 वंदे भारत ट्रेनें चलाने का है।

विज्ञापन

Jyotiraditya Scindia press conference: सरकार के इंफ्रास्ट्रक्चर और योजनाओं को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि बुलेट ट्रेन परियोजना का पहला खंड तीन साल के भीतर शुरू हो जाएगा, जबकि अयोध्या के मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण भी इसी माह के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान सिंधिया ने कहा कि देश में 23 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं और हमारा मिशन 2047 तक 4,500 वंदे भारत ट्रेनें चलाने का है।

इस दौरान सिंधिया ने कहा कि बुलेट ट्रेन का पहला खंड तीन साल के भीतर शुरू हो जाएगा तथा जनवरी में मंदिर के अभिषेक के लिए आगंतुकों के स्वागत के लिए अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा दिसंबर के अंत तक तैयार हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि मैंने हाल ही में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ अयोध्या हवाईअड्डा परियोजना का निरीक्षण किया। इस महीने के अंत तक, अयोध्या हवाईअड्डा पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- Corbett में फिर से टाइगर अटैक, लकड़ी बीनने गई महिला को जंगल में घसीट ले गया बाघ, 2 महीने में 4 की मौत

23 वंदे भारत ट्रेनें चल रहीं

बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जोर-शोर से चल रहा है, जिसका उद्घाटन 22 जनवरी को पीएम मोदी द्वारा किया जाना है। इस दौरान सिंधिया ने वंदे भारत ट्रेनों और सरकार के बारे में बात करते हुए कहा कि आज देश में 23 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं और हमारा मिशन 2047 तक 4,500 वंदे भारत ट्रेनें चलाने का है। वहीं, भारत सरकार यह सुनिश्चित करने की दिशा में भी काम करेगी कि आने वाले वर्षों में ट्रेनों से कार्बन उत्सर्जन को शून्य तक कम किया जाए।

रेल बजट नौ साल में नौ गुना बढ़ाया गया

सिंधिया ने कहा कि 2013-14 का रेल बजट 29,000 करोड़ रुपये का था और आज रेल बजट नौ साल में नौ गुना बढ़ाकर 2 लाख 40 हजार करोड़ रुपये कर दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि 2014 से पहले देश में नेतृत्व और दूरदृष्टि की कमी थी। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के साथ, भारत ने 2014 के बाद से विकास के एक नए चरण की शुरुआत की। मंत्री ने कहा कि भारतीय रेलवे प्रणाली दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही है। दुनिया की सबसे ऊंचा रेलवे पुल जम्मू-कश्मीर में बनाया जा रहा है। वहीं, पीएम मोदी ने देश के सबसे उपेक्षित हिस्सों, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यों को देश के विकास का फोकस केंद्र बनाया है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें