SDM Jyoti Maurya Manish dubey Alok Maurya New Twist: पिछले कई महीनों से जारी एसडीएम ज्योति मौर्या और होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे की लव स्टोरी में अब नया मोड़ आ गया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या ने अब अपने बयान में कहा है- मेरी पत्नी तो पाक साफ है। इसके बाद कहा जा रहा है कि आलोक अपनी पत्नी ज्योति को तलाक देकर उन्हें मनीष दुबे के साथ शादी करने के लिए आजाद कर सकते हैं।
ऐसे में सवाल यह उठा रहा है कि कभी ज्योति मौर्या को गालियां देने वाला आलोक मौर्या आखिर क्यों बदल गया और वह अपनी पत्नी को पाक साफ पता रहा है।
चरित्र पर उठाए थे सवाल
इससे पहले आलोक ने पत्नी ज्योति पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे। अब उन्होंने ही अपनी पत्नी को पाक साफ बताकर नई राह निकालने की कोशिश की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आलोक पत्नी ज्योति मौर्य का तलाक दे सकते हैं, जिससे वह मनीष दुबे से शादी कर सकें। बता दें कि पति आलोक ने ज्योति के चरित्र पर भी सवाल उठाए थे।
आलोक से शादी बरकरार नहीं रखना चाहतीं ज्योति
ज्योति कई बार कह चुकी हैं कि वह पति आलोक मौर्य के साथ खुश नहीं हैं और दोनों के बीच संबंध भी अच्छे नहीं हैं। यह बात आलोक भी स्वीकार कर चुके हैं। आलोक के ताजा बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। इनमें एक यह है कि वह पत्नी ज्योति मौर्या से रिश्ता तोड़ सकते हैं, जिससे वह अपने प्रेमी मनीष दुबे से शादी कर सकें।
ज्योति-आलोक के बीच संबंध अच्छे होने के आसार नहीं
यहां पर बता दें कि कई महीने से यह सार्वजनिक है कि एसडीएम ज्योति मौर्य का होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ अफेयर चल रहा है। इसे आलोक भी अच्छी तरह से जानते हैं। जिस तरह से आलोक-ज्योति के बीच रिश्ते खराब हैं, उससे लगता नहीं है कि संबंध कभी अच्छे भी होंगे।
ज्योति मौर्या खुद इशारा कर चुकी हैं कि वह मनीष दुबे के साथ रिश्ते आगे भी बरकरार रखना चाहती हैं। दरअसल, वह कह चुकी हैं कि किसी के साथ रिश्ता रखना और जिंदगी में आगे बढ़ना कहीं से भी गलत नहीं है।
एक राजकुमारी जिसने प्यार के लिए ठुकरा दिए पिता के 2500 करोड़, लोग बोले- प्यार वाकई अंधा होता है
संबंधित खबरें
पूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
32 mins agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
14 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
18 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
19 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
22 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines