Joshimath Sinking: जोशीमठ (Joshimath) में मकानों, घरों, इमारतों और सड़कों के दरकने (Joshimath Sinking) के बाद अब एक नई समस्या सामने आ गई है। यहां के नरसिंह मंदिर (Narasimha Temple) के पास जमीन से अचानक एक जलधारा फूट पड़ी है।
इसके बाद इलाके में फिर से हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंचे अधिकारी मामले की पड़ताल में जुट गए हैं। बता दें कि जोशीमठ में जमीन धंसाव के बाद यहां से भारी संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित किया गया है।
यह भी पढ़ेंः चार धाम यात्रा से पहले बद्रीनाथ हाईवे में आई बड़ी दरारें, 10 KM का क्षेत्र प्रभावित
जलधारा को देख इलाके में फिर मचा हड़कंप
जानकारी के मुताबिक जोशीमठ में जमीन धंसाव की प्राकृतिक आपदा को देखते हुए कई बड़ी संस्थाओं के विज्ञानिक यहां जांच में लगे हुए हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि भू धंसाव के कारण यहां जमीन के अंदर का पानी सूख रहा है, लेकिन अब जमीन से निकली इस नई जलधारा ने सभी को हैरान परेशान कर दिया है। भूगर्भीय वैज्ञानिक मामले की जांच में लग गए हैं।
यह भी पढ़ेंः जोशीमठ के बाद कर्णप्रयाग के 28 मकान ढहने के कगार पर, अधिकारियों ने किया निरीक्षण
भूगर्भीय वैज्ञानिक मामले की जांच में जुटे
जोशीमठ अनुविभागीय मजिस्ट्रेट कुमकुम जोशी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि जोशीमठ के नरसिंह मंदिर के पास जमीन से पानी की नई धारा देखने को मिली है। भूवैज्ञानिक विशेषज्ञों द्वारा इस मामला की जांच की जा रही है। वहीं समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से इस जलधारा का वीडियो जारी किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी काफी तेजी से निकल रहा है।
उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 hr agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
10 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
11 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
13 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines