Joshimath Sinking: उत्तराखंड के जोशीमठ में पिछले दिनों आई आपदा (भूमि धंसाव) के कारण पूरा इलाका प्रभावित हुआ था। मकानों, इमारतों और सड़कों के धंसने के बाद राज्य सरकार समेत केंद्रीय एजेंसियां भी जांच में जुटी थी।
प्रथम दृष्टया आपदा का कारण जोशीमठ के तपोवन में चल रहे एनटीपीसी के काम को माना गया था, जिसके बाद परियोजना का काम रोका गया था। एएनआई के अनुसार अब एनटीपीसी के काम को दोबारा चालू करने के लिए जोशीमठ के जन प्रतिनिधियों ने सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा है।
भू-धंसाव के बाद बंद किया था काम
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, जोशीमठ के स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इलाके में भू-धंसाव के बाद तपोवन में बंद पड़ी एनटीपीसी परियोजना का काम शुरू करने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा है। जन प्रतिनिधियों ने कहा है कि इलाके के विकास के लिए परियोजना का शुरू होना जरूरी है।
जनप्रतिनिधियों की ओर से लिखा गए पत्र में लिखा गया है कि आपदा के बाद प्रशासन ने एनटीपीसी की जल विद्युत परियोजना का काम रोक दिया है, जबकि करीब 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। जनप्रतिनिधियों ने कहा है कि जांच एजेंसियों ने भी प्रथम दृष्टया आपदा का कारण एनटीपीसी को नहीं माना है।
आपदाओं से प्रभावित होती है आबादी
पत्र में लिखा है कि उत्तराखंड में पूर्व में बहुत से जलप्रलय, भूमि कटाव और भूमि धंसाव के मामले सामने आए हैं। वर्ष 1971, वर्ष 2013 और वर्ष 2021 में आई जल प्रलय से यहां की भौगोलिक स्थित बदल गई है। पहाड़ों के कटान के कारण ऊपरी हिस्सों में आबादी प्रभावित होती है।
संबंधित खबरें
यूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
8 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
14 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
14 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
17 hrs agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
19 hrs agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
21 hrs agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
1 day agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
1 day agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
1 day agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines