अमित रतूड़ी, गढ़वाल
उत्तराखंड में जोशीमठ बद्रीनाथ हाईवे पर जोशीमठ के गांधीनगर वार्ड में रेलवे के अतिथि गृह के पास सड़क पर अचानक 7 फीट गहरा गड्डा होने से आसपास के लोग एक बार फिर दहशत में आ गए। हालांकि, मौके पर पहुंचे बीआरओ के अधिकारियों और प्रशासन की टीम ने मिट्टी डलवाकर गड्डे को भरने के बाद हाईवे पर यातायात सुचारु कर दिया है। बता दें कि इसी जगह पर सड़क पर गड्डा होने की यह दूसरी घटना सामने आई है।
बीते साल जनवरी में जोशीमठ में अचानक जमीन धंसने से कई भवनों पर दरार आ गई थी और कई भवन ढह गए थे। जोशीमठ से औली जाने वाले रोपवे के प्लेटफॉर्म के आसपास आई दरारों के कारण सुरक्षा मानकों को देखते हुए रोपवे का संचालन भी बंद करवाना पड़ा था। जो आज भी बंद चल रहा है। लेकिन आज दोपहर में एकाएक गांधीनगर वार्ड में बद्रीनाथ मार्ग पर हुए गड्ढे को देखकर स्थानीय लोग फिर पुरानी याद को ताजा कर सहम गए थे।
जहां धंसी रोड वहां कराई जाएगी जांच
लेकिन फिलहाल बीआरओ की ओर से मिट्टी और पत्थर डालकर गढ्ढे को बंद कर दिया गया है। जोशीमठ के उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि सड़क पर अचानक गड्ढा होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इन दिनों जोशीमठ में जमीन धंसाव का सामना करने वाले इलाकों में सर्वेक्षण का कार्य चल रहा है। इस स्थान पर भी जांच करवाई जाएगी। फिलहाल गड्ढे को भरवा दिया गया है और यातायात सुचारु करवा दिया गया है।
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
4 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
5 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
5 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
10 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
10 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
12 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
13 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
14 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
16 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines