Jhansi News: झांसी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के बिजरवारा गांव में एक नवविवाहिता के अनशन की खबर सामने आ रही है। महिला का नाम शिवांगी बताया जा रहा है जिसकी हाल ही में शादी हुई है। शिवांगी के ससुराल वाले घर में ताला लगाकर फरार हो गए हैं और बहू को बाहर छोड़ गए हैं। वहीं बहू की भी जिद है कि वो मर जाएगी लेकिन मायके नहीं जाएगी। महिला घर के बाहर ही 3 दिनों से भूखी प्यासी बैठी हुई है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला…
ससुराल वालों ने क्यों की ऐसी हरकत
एक नवविवाहिता के लिए ससुराल में एडजस्ट करना बहुत ही मुश्किल होता है। फिर भी वो पूरी कोशिश करती है कि नए घर के माहौल में पूरी तरह से घुल-मिल जाए। मगर जरा सोचिए तब कैसा लगता होगा जब ससुराल वाले ये समझे बिना की वो भी अपने परिवार को छोड़कर आई है उसे परेशान करते हैं। ऐसा ही एक मामला बिजरवारा गांव से सामने आया है जहां शिवांगी के ससुराल वाले घरेलू कलह से परेशान होकर घर में ताला लगाकर फरार हो गए और बहू को घर के बाहर छोड़ गए।
यह भी पढ़ें: ‘अमर’ इश्क ने छीना 3 बच्चों का बाप, कैमरे पर पत्नी बोली-क्यों किया पाप?
जिद पर अड़ी बहू
शिवांगी भी अपनी जिद पर अड़ी हुई है और ससुराल के बाहर धरना देकर बैठी हुई है। वो तीन दिनों से भूखी प्यासी बैठी है। उसका कहना है कि मर जाऊंगी लेकिन मायके नहीं जाऊंगी। शिवांगी को समझाने के लिए पुलिस भी पहुंची लेकिन वो टस से मस नहीं हुई और अपनी जिद पर अड़ी रही। ऐसे में पुलिस भी बैरंग लौट गई।
शिवांगी को चाहिए इंसाफ
झांसी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के बिजरवारा गांव में एक नवविवाहिता तीन दिन से ससुराल की चौखट पर बैठी है। जबकि ससुराल वाले घर में ताला लगाकर फरार हो गए हैं। महिला का कहना है कि उसे इंसाफ चाहिए। वो इस घर में शादी करके आई है ऐसे में कोई उसे ससुराल से बाहर नहीं निकाल सकता।
यह भी पढ़ें: बिहार की ‘मुस्कान’… प्रेमी के लिए दिया पति को धोखा, जानें क्या है पूरा मामला
संबंधित खबरें
अग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
26 mins agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
5 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
5 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
8 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
10 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
11 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
11 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
21 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
21 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines