Jayant Choudhary Slams Cm Yogi Aditya Nath: केंद्रीय मंत्री और आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने कांवड़ यात्रा को लेकर योगी सरकार के नेम प्लेट के आदेश की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मामले को धर्म और राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। जयंत चौधरी ने कहा कि कांवड़ ले जाने वाले या सेवादार की कोई पहचान नहीं होती है। उन्होंने आगे कहा कि जब सब नाम लिख रहे हैं तो बर्गर किंग और मैकडाॅनल्ड वाले क्या लिखेंगे?
जयंत चौधरी ने कहा कि सरकार ने ये फैसला ज्यादा सोच समझकर नहीं लिया। उन्होंने कहा कि कहां-कहां नाम लिखें? क्या अब कुर्ते पर भी नाम लिखना शुरू कर दें। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा सभी लोग करते हैं। कांवड़ लेकर जाने वाला व्यक्ति कोई किसी की पहचान नहीं करता है। अभी भी समय है सरकार को ये फैसला वापस ले लेना चाहिए। योगी सरकार ने फैसला ले लिया है इसलिए ये सभी लोग इस पर टिके हुए हैं।
सीएमओ ने जारी किया था आदेश
बता दें कि योगी सरकार ने इस बार कांवड़ यात्रा रूट के दौरान रेहड़ी-पटरी और दुकानदारों को नेम प्लेट लगाने का आदेश दिया है। आदेश के अनुसार सभी दुकानदार अपने ठेलों और दुकानों पर नाम लिखें जिससे कांवड़ यात्री जान सके कि वो किस दुकान से सामान खरीद रहे हैं। सीएमओ से जारी हुए आदेश के अनुसार कांवड़ रूट में आने वाले सभी दुकानों में नाम के बोर्ड टंगे होने चाहिए।
ये भी पढ़ेंः क्या UP में हटेंगी नेमप्लेट? सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद; योगी सरकार के फैसले से गरमाई है सियासत
अपनों के निशाने पर योगी सरकार
इस बीच अब ये विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। एक एनजीओ ने इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। जिस पर कल सुनवाई हो सकती है। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मुख्तार अब्बास नकवी ने भी इस मामले को लेकर प्रशासन को आड़े हाथों लिया था। कांवड़ यात्रा को लेकर जयंत चौधरी ही नहीं बीजेपी के अन्य सहयोगी जैसे जेडीयू, निषाद पार्टी और अनुप्रिया पटेल ने भी सवाल उठाए हैं। वहीं विपक्ष तो इस फैसले पर पहले ही सवाल खड़े कर रहा है।
ये भी पढ़ेंः हिन्दू-मुसलमान, किसकी दुकान से सामान खरीदेंगे कांवड़िए? योगी सरकार के आदेश पर क्या है जनता की राय?
संबंधित खबरें
पिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
35 mins agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
1 hr agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines