नितिश कुमार , जौनपुर / यूपी
जौनपुर महोत्सव में हुए सामूहिक विवाह का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। तस्वीर में दावा किया गया कि भाई-बहन की शादी करा दी गई, जिससे प्रशासन भी हैरान रह गया। मामले की जांच शुरू हुई तो लड़के ने बताया कि वह सिर्फ मजाक में बहन के साथ बैठा था और दूल्हे का दुपट्टा डाल लिया था। लेकिन तब तक यह तस्वीर सनसनी बन चुकी थी। अब प्रशासन मामले की जांच में जुटा है और सरकार की सामूहिक विवाह योजना की पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं।
जौनपुर महोत्सव में भाई-बहन की शादी का फोटो वायरल
जौनपुर महोत्सव के तहत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया, जिसने पूरे जिले में हलचल मचा दी। 12 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में 1,036 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ था। लेकिन कुछ दिनों बाद एक फोटो वायरल हुई, जिसमें दावा किया गया कि इस सामूहिक विवाह में एक भाई-बहन की शादी करा दी गई। जैसे ही यह तस्वीर सोशल मीडिया पर फैली प्रशासन हरकत में आ गया। इस मामले को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं जिसके बाद समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच की।
भाई ने दी सफाई, जानें क्या बोला
जांच के दौरान लड़के ने बताया कि असली दूल्हा शादी के दौरान वॉशरूम के लिए गया था। उसी समय वह मजाक में अपनी बहन के साथ मंच पर बैठ गया और दूल्हे का दुपट्टा भी पहन लिया। इससे लोगों को गलतफहमी हो गई और फोटो वायरल हो गई। परिवार वालों ने भी बताया कि असल में भाई-बहन की शादी नहीं हुई थी। हालांकि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले रहा है और जब तक पूरी जांच नहीं हो जाती तब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया जाएगा।
सरकारी सहायता राशि जारी
26 मार्च को सामूहिक विवाह में शामिल 1,032 जोड़ों के बैंक खातों में सरकार द्वारा 35,000 रुपये की सहायता राशि भेजी गई। हालांकि 6 जोड़ों का वेरिफिकेशन अभी लंबित है इसलिए उनके खातों में यह राशि नहीं भेजी गई है। प्रशासन का कहना है कि इस तरह के आयोजन में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है और इस तरह की गलतफहमी या अफवाहें आयोजन की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर सकती हैं। मामले को लेकर जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की बात कही जा रही है।
मंत्री से सवाल, DM क्या बोले बोले
मंगलवार को सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जौनपुर पहुंचे प्रभारी मंत्री एके शर्मा से जब इस मामले पर सवाल पूछा गया तो जिला अधिकारी (DM) ने जवाब देते हुए कहा कि मामला संज्ञान में है और इसकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि वेरिफिकेशन के बाद ही इस बारे में कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा। हालांकि अब तक लड़की और लड़के के परिवार वालों ने भी यह नहीं कहा कि वास्तव में भाई-बहन की शादी हुई थी। ऐसे में यह मामला प्रशासनिक मैनेजमेंट से जुड़ा भी हो सकता है। फिलहाल यह घटना जौनपुर में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसे लेकर अपने-अपने तर्क पेश कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
2 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
2 hrs agoशिमला में लक्कर बाजार से रिज तक जाना आसान, शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली सेवा
4 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
8 hrs agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
18 hrs ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
1 day agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
1 day agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
1 day agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
1 day agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines