Iqra Hasan on Budget 2025: सपा सांसद इकरा हसन ने शायराना अंदाज में Budget 2025 को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है। वहीं, कैराना सांसद ने यूपी में महिला डिग्री कॉलेज, ट्रॉमा सेंटर की स्थापना और यमुना घाट का सुंदरीकरण कराने की मांग भी की। सांसद ने बजट 2025 को सरकार का हेडलाइन बटोरने का दस्तावेज बताया है।
सांसद ने कहा कि देश का किसान खेती में बढ़ती लागत से परेशान हैं। यहां का नौजवान बेरोजगार हैं। आगे उन्होंने कहा कि GST की ऊंची दरों ने लोगों की कमर तोड़ दी है। खाद्य सामग्री और स्कूल की किताबों पर टैक्स कम होना चाहिए।
ये भी पढ़ें: राजनीति के लिए छोड़ी नौकरी, मायावती ने दिखाया BSP से बाहर का रास्ता; कौन हैं अशोक सिद्धार्थ?
नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो
इकरा हसन ने संसद में बेरोजगारी और महंगाई का उठाया मुद्दा
इकरा हसन ने बेरोजगारी और महंगाई का मुद्दा उठाते हुए शायराना अंदाज में केंद्र और यूपी सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया। उन्होंने फैज अहमद फैज की लिखी कविता की दो लाइनें पढ़ीं की ‘बेदम हुए बीमार दवा क्यों नही देते’, ‘तुम अच्छे मसीहा हो शिफा क्यों नहीं देते’। आगे सांसद ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का बजट घटा दिया गया।
यूपी में गन्ना मूल्य तय नहीं किया गया
सांसद ने कहा कि सरकार के पास नौकरियों का आंकड़ा तक नहीं है। सरकारी विभागों में लाखों पद खाली हैं, लेकिन भर्ती नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि शामली में 84 डॉक्टर स्वीकृत हैं, लेकिन 29 कार्यरत हैं। उनका कहना था कि यूपी में गन्ना मूल्य तय नहीं किया गया। उनका कहना था कि सरकारी योजनाओं के अनुसार यूपी में 6 साल तक के बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिलनी चाहिए, लेकिन जमीनी हकीकत इससे उलट है।
ये भी पढ़ें: निकाह के लिए मुकुल को बना दिया मिहिर अंसारी, दुल्हन-मौलाना समेत 5 पर पुलिस का एक्शन
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
12 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
13 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
17 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines