UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की नोएडा पुलिस (Noida Police) ने गुरुवार को एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया, जिसने दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में डुप्लीकेट एप्पल आईफोन (Apple iPhone) बेचकर सैकड़ों लोगों को चूना लगाया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 60 डुप्लीकेट आईफोन बरामद किए गए हैं। जिस मॉडल के डुप्लीकेट आईफोन पुलिस ने जब्त किए उनकी बाजार में कीमत 66,000 रुपये है।
नोएडा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मध्य) साद मियां खान ने बताया कि गिरोह ने दिल्ली के एक बाजार से डुप्लीकेट फोन सिर्फ 12,000 रुपये में खरीदे। फिर वे चीनी ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल से ₹4,500 की कीमत वाले वास्तविक आईफोन के बॉक्स खरीदेंगे। साथ ही एप्पल के स्टिकर भी खरीदे। बाद में उन्होंने ₹53,000 की दर से इन्हें बेच दिया।
https://twitter.com/63_sho/status/1598312864791552002
इस मोबाइल एप्लिकेशन से लोगों को दिलाते थे यकीन
एडीसीपी खान ने बताया कि संदिग्धों ने बॉक्स से इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी (आईएमईआई) नंबर को स्कैन करने के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन का भी इस्तेमाल किया ताकि वे लोगों को यकीन दिला सकें कि आईएमईआई नंबर असली हैं।
पुलिस ने बताया कि संदिग्धों की पहचान ललित त्यागी और रजनीश रंजन के रूप में हुई है, जो मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं और फिलहाल नोएडा में रहते हैं। तीसरा आरोपी अभिषेक कुमार सोनभद्र जिले का रहने वाला है और वर्तमान में वाराणसी में रह रहा था। तीनों को नोएडा की सेक्टर-63 पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
नोएडा में दो लोगों ने शिकायत तो सामने आया गिरोह
बता दें कि कुछ दिनों पहले थाना सेक्टर-63 में दो लोगों ने एक ऐसी शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने गिरोह को पकड़ने के लिए काम किया। दोनों ही मामलों में शिकायतकर्ताओं ने कहा कि जब उन्होंने पहली बार आईफोन देखा तो असली था। लेकिन बाद में उन्होंने देखा तो नकली आईफोन था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
एडीसीपी खान ने बताया कि पुलिस ने गिरोह के कब्जे से 60 डुप्लीकेट आईफोन और ₹4.50 लाख नकद बरामद किए हैं। उनके द्वारा इस्तेमाल की जा रही एक रेनॉल्ट डस्टर कार भी जब्त की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने संदिग्धों के पास से जाली आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज भी बरामद किए हैं।
संबंधित खबरें
यूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
6 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
22 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
22 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines