Ind Vs NZ ICC Champions Trophy Final Match : भारत-न्यूजीलैंड के बीच रविवार 9 मार्च को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का महामुकाबला होने वाला है। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की तैयारी पूरी हो चुकी है। इतना ही नहीं, प्रशंसक भी बड़े बेसब्री से मैच का इंतजार कर रहे हैं। भारत में पूजा-पाठ, दुआ हो रही है कि भारत यह मैच जीत जाए। लखनऊ की एक मस्जिद में नमाजियों ने टीम इंडिया की जीत के लिए दुआ की है और इसके बाद कहा कि मोहम्मद शमी अच्छा प्रदर्शन करने वाले हैं।
इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच 9 मार्च को दुबई में खेला जाएगा। लखनऊ के ईदगाह में नमाज के बाद टीम इंडिया की जीत के लिए सभी नमाजियों ने दुआ पढ़ी है। इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच कड़ा मुकाबला होने वाला है, इसको लेकर देशभर में जीत की दुआएं की जा रही हैं। लखनऊ के ईदगाह में दोपहर में होने वाली जौहर की नमाज के बाद टीम इंडिया की जीत के लिए दुआ मांगी गई और टीम इंडिया को जीत की अग्रिम बधाई भी दी गई।
मोहम्मद शमी को लेकर क्या बोले मौलाना ?
मौलाना सुुफियान निजामी ने बताया कि टीम इंडिया लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है और उम्मीद है कि हम कल न्यूजीलैंड को हराकर बड़ी जीत हासिल करेंगे। मौलाना सुफियान निजामी ने कहा कि शमी को लेकर जिस तरह से बयान दिए गए, कहीं ना कहीं उससे मोरल डाउन होता है। ऐसे बयान देने से बचना चाहिए। वहीं, नमाज करने पहुंचे एक युवा ने कहा कि मोहम्मद शमी अच्छा खेलने वाले हैं, हम सब उनके साथ हैं।
मोहम्मद शमी को लेकर हुआ था विवाद
क्रिकेटर मोहम्मद शमी की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें वह रमजान के महीने में एनर्जी ड्रिंक पीते दिखाई दे रहे थे। इसको लेकर एक मौलाना ने मोहम्मद शमी की निंदा की थी, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया था। हालांकि, इसके बाद देश के कई मौलानाओं ने मोहम्मद शमी के समर्थन में बयान दिया था।
क्यों बोले जावेद अख्तर?
बॉलीवुड के जाने-माने लेखक जावेद अख्तर ने भी मोहम्मद शमी का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा था कि “शमी साहब, इन कट्टर मूर्खों की परवाह मत कीजिए, जिन्हें दुबई के क्रिकेट मैदान में दोपहर में आपके पीने के पानी से परेशानी है। इससे उन्हें कोई मतलब नहीं। आप महान भारतीय टीम में से एक हैं, जो हम सभी को गर्व महसूस कराते हैं। आपको और हमारी पूरी टीम को मेरी शुभकामनाएं।”
संबंधित खबरें
यूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
7 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
13 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
14 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
17 hrs agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
18 hrs agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
20 hrs agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
1 day agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
1 day agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
1 day agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines