हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IAF के विमान का हवा में बिगड़ा बैलेंस, प्रयागराज के बीचों-बीच तालाब में जाकर गिरा; पायलट को लोगों ने बचाया

वायुसेना की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उस विमान में दो पायलट सवार थे. जिन्हें बाहर निकाल लिया गया, दोनों पायलटों को कोई गंभीर चोट नहीं आई है.

विज्ञापन
विमान में दो पायलट सवार थे.

यूपी के प्रयागराज में एयर फोर्स का एक विमान का अचानक हवा में बैलेंस बिगड़ गया. जिसके बाद वह शहर के बीचों-बीच एक तालाब में जाकर गिर गया. हादसा शहर के केपी कॉलेज के पीछे हुआ. जब यह ट्रेनी विमान क्रैश होकर गिरा तो तेज धमाके की आवाज सुनाई दी. जैसे ही विमान गिरा तो आसपास के इलाकों में अफरातफरी मच गई.

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. एयरक्राफ्ट क्रैश होने से पहले 2 लोग पैराशूट से कूद गए और तालाब में गिर गए. इन्हें स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला.

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी. इसके बाद फायर ब्रिगेड रेस्क्यू टीम एसडीआरएफ मौके पर पहुंची.

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी का कहना है हम लोग स्कूल कैंपस में थे, तभी रॉकेट जैसी आवाज सुनाई दी. आवाज सुनकर दौड़े तो देखा कि तालाब के दलदल में दो लोग फंसे थे. उनको बाहर निकाला गया. तालाब में विमान भी पड़ा हुआ था.

अभी प्रशासन की टीम विमान को बाहर निकालने में लगी है. बैरिकेड्स लगाकर रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है.

विज्ञापन

वायुसेना की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उस विमान में दो पायलट सवार थे. जिन्हें बाहर निकाल लिया गया, दोनों पायलटों को कोई गंभीर चोट नहीं आई है. हादसे की वजह जानने के लिए जांच की जाएगी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola