भारतीय वायु सेना के अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर को खेत में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी है। अपाचे हेलीकॉप्टर की उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के चिलकाना गांव में यमुना नदी के किनारे इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। बताया जा रहा है कि नियमित अभ्यास के दौरान हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग करवाई गई। दोनों पायलट सुरक्षित बताए गए हैं। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हेलीकॉप्टर को खेतों के बीच देखा जा सकता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, अभ्यास उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी खराबी का पता चला, जिसके बाद दोनों पायलटों ने तुरंत हेलीकॉप्टर की सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग कराई। इस घटना में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ और दोनों पायलट भी सुरक्षित हैं। इस घटना के कुछ ही देर बाद हेलीकॉप्टर ने दोबारा उड़ान भरी और एयर बेस पहुंच गया।
यहां देखें वीडियो
वहीं खेत में हेलीकॉप्टर के लैंड होने की खबर जैसे आस-पास के ग्रामीणों की लगी, वहां भीड़ एकत्रित होने लगी लेकिन सुरक्षा को देखते हुए जवानों ने ग्रामीणों को वहां से हटा दिया। हेलीकॉप्टर में आई खराबी को लेकर गहनता से जांच की जा रही है।
गुजरात में हुआ था दर्दनाक हादसा
इससे पहले अप्रैल महीने में गुजरात के जामनगर में जगुआर लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें एक पायलट की जान चली गई थी। दूसरे पायलट को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने एक बयान में जारी कर कहा था कि पायलटों को तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा था और उन्होंने विमान को खतरे से बाहर निकालने की कोशिश की थी। उन्होंने विमान को आबादी से दूर ले जाने की भी कोशिश की थी। भारतीय सेना की तरफ अफसोस जताते हुए कहा गया था कि भारतीय वायुसेना को जानमाल के नुकसान पर गहरा अफसोस है और वह पायलट के परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
9 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
14 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
14 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
15 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
16 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines