Hybrid car tax waiver in UP: उत्तर प्रदेश में हाईब्रिड कारों पर छूट मिलेगी या नहीं? राज्य सरकार ने इस पर अपना रुख साफ कर दिया है। हाल ही में यूपी सरकार के प्रधान सचिव मनोज कुमार सिंह की परिवहन विभाग के साथ हुई बैठक में ये स्पष्ट किया गया है कि लोगों को इन कारों पर मिलने वाली छूट को बंद नहीं किया जाएगा, ये पहले की तरह जारी रहेगी। बता दें यूपी में हाइब्रिड गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन टैक्स में 8 से 10 फीसदी तक की छूट मिलती है। कुछ महंगी गाड़ियों पर ये छूट 4 लाख रुपये तक है।
दरअसल, बीते दिनों मीडिया में ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि सरकार हाइब्रिड गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन कराने पर मिलने वाली छूट को बंद कर सकती है। बताया जा रहा था कि कुछ कार निर्माता कंपनियां इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कम बिक्री होने के चलते सरकार पर इस छूट को बंद करने का दबाव बना रही है।
ये भी पढ़ें: Tata की नई कार में अनोखा फीचर, सड़क पर चल रहे पैदलयात्रियों की करेगा सेफ्टी
इन कार कंपनियों ने किया छूट देने का विरोध
सूत्रों के अनुसार बीते दिनों हुई सरकार की बैठक में कुछ कार निर्माता कंपनियों ने हाइब्रिड गाड़ियों पर मिल रही छूट को बढ़ाने का समर्थन किया। जबकि बताया जा रहा है कि हुंडई, टाटा और किआ कंपनियों के जनप्रतिनिधों ने इसका विरोध किया। इन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कुछ अन्य देशों का उदाहरण दिया, जहां इलेक्ट्रिक कारों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
बैठक में हाइब्रिड गाड़ियों पर दिए जा रहे 10 फीसदी तक छूट को कम करने पर चर्चा हुई, जिस पर सरकार ने इस पर योजनाबद्व तरीके से काम करने का आश्वासन दिया लेकिन छूट को खत्म करने का कंपनियों का प्रस्ताव सिरे से नकार दिया। वहीं, सरकार के फैसले का विरोध करने वाली कंपनियों का तर्क था कि इससे इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री कम हो रही है। जबकि सरकार का पक्षा था कि छूट का मकसद हाइब्रिड के मुकाबले अधिक पॉल्यूशन फैसलाने वाली पेट्रोल और डीजल गाड़ियों की बिक्री कम करना है।
ये भी पढ़ें: आज बुक करोगे तो 6 महीने बाद मिलेगी Toyota की ये कार, इस ऑप्शन पर भी डालें नजर
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
6 hrs agoकानपुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
14 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
17 hrs agoचुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
1 day agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
1 day ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
1 day agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
1 day agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 day agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 day agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines