House Collapses Due To Monkeys Fight on Roof Watch Video: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास एक मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। मकान के गिरने का पूरा सीन सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सामने आया है कि मकान की छत पर बंदरों में झगड़ा हो रहा था, जिसके बाद मकान ढह गया।
मकान में आ गई थीं दरारें, होनी थी मरम्मत
जानकारी के मुताबिक मामला मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र स्थित कच्ची सड़क इलाके का है। यहां के शाहगंज गेट स्थित हरदयाल शर्मा के मकान में कुछ कुछ समय पहले दरारें आ गई थीं। मकान की मरम्मत कराने के लिए वे आज यानी बुधवार को कुछ मजदूर और मिस्त्री लेकर पहुंचे थे। तभी अचानक मकान भरभरा कर गिर गया। पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना रिकॉर्ड हो गई।
एक बच्ची को आई चोट
गनीमत रही कि हादसे के वक्त मकान में कोई भी नहीं था। सभी लोग बाहर खड़े हुए थे, लेकिन पास में रहने वाली एक बच्ची उसी समय अपने स्कूल जा रही थी, जो मामूली रूप से घायल हो गई है। मकान मालिक ने बताया कि घर में कुछ दिक्कत होने के कारण वे पिछले एक महीने से दूसरी जगह जाकर रह रहे थे। अब वे मकान की मरम्मत कराना चाहते थे। पड़ताल करने पर सामने आया है कि हादसे के वक्त बंदर मकान की छत पर लड़ रहे थे।
पहले भी हुआ था बड़ा हादसा
एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुछ दिन पहले ही मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादसा हुआ था। यहां दुसात इलाके में एक मकान का छज्जा गिरा था। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई थी। इस हादसे का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद मथुरा प्रशासन ने जर्जर मकानों की लिस्ट बनाई थी, लेकिन कार्यवाही के नाम पर कुछ नहीं हुआ।
संबंधित खबरें
यूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
39 mins agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
57 mins ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
13 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
16 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
21 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
21 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines