Joshimath Sinking: उत्तराखंड के जोशीमठ में मकानों, इमारतों और सड़कों में दरारें आने के पांच माह बाद एक बार फिर से सरकारी मशीनरी ने अपना काम शुरू कर दिया है। ताजा जानकारी के अनुसार, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधिकारियों ने जोशीमठ के पास प्रमुख हेलंग-मारवाड़ी बाईपास का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इस बाईपास पर भी काफी दरारें आई थीं।
जानकारी के मुताबिक, जोशीमठ में जमीन धंसाव और दरारों के आने के बाद बाईपास निर्माण और एनटीपीसी के पनबिजली संयंत्र का काम 5 जनवरी 2023 को बंद कर दिया गया था। जोशीमठ के स्थानीय लोगों का कहना था कि परियोजना के लिए ब्लास्टिंग और सुरंग बनाने के कारण ही जोशीमठ पर मुसीबत आई।
6.5 किमी का है ये बाईपास, बद्रीनाथ की दूरी 30 किमी हो जाएगी कम
अब घटना के करीब पांच माह बाद बीआरओ ने फिर से 6.5 किमी लंबे बाईपास को बनाने के लिए संसाधन जुटाने का काम शुरू कर दिया है। इस बाईपास से बद्रीनाथ की दूरी करीब 30 किमी कम हो जाएगी। बताया गया है कि अभी इस बाईपास के बंद होने के कारण यात्रियों को 30 किमी अतिरिक्त चलना पड़ रहा है।
बीआरओ के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन ने कहा कि हमें 29 मई को चमोली जिला प्रशासन से हेलंग बाईपास पर निर्माण कार्य फिर से शुरू करने का आदेश मिला। एक बार तैयार हो जाने के बाद जोशीमठ से बद्रीनाथ और चीन सीमा तक जाने का मार्ग साफ हो जाएगा।
जोशीमठ बचाई संघर्ष समिति ने की ये मांग
उधर, जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति (जेबीएसएस) आईआईटी रुड़की, पीडब्ल्यूडी और टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन इंडिया लिमिटेड (टीएचडीसीआईएल) की रिपोर्ट के आधार पर हेलंग-मारवाड़ी बाईपास सड़क के साथ-साथ एनटीपीसी की ओर से धौलीगंगा नदी पर 520 मेगावाट की पनबिजली परियोजना को खत्म करने की मांग कर रही है।
आपदा प्रबंधन सचिव ने डीएम को लिखा पत्र
आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत कुमार सिन्हा ने 10 मई को चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना को लिखे एक पत्र में कहा है कि काम शुरू करने से पहले बीआरओ की ओर से आवश्यक जांच और सभी एहतियाती उपायों को लागू करते हुए राजमार्ग पर काम शुरू हो सकता है।
उत्तराखंड की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
8 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
13 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
14 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
14 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
15 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines