Noida News: नोएडा में रविवार दोपहर को आंधी-तूफान और बारिश ने एक बार फिर सेक्टर-151 स्थित जेपी अमन सोसाइटी के फ्लैटों को नुकसान पहुंचाया है। आंधी-तूफान की वजह से सोसाइटी में 2 फ्लैटों की खिड़कियां टूटकर नीचे गिर गई। इतना ही नहीं अन्य फ्लैटों में भी नुकसान हुआ है। इससे पहले भी दो बार आंधी-तूफान और बारिश के चलते सोसाइटी के फ्लैटों को काफी नुकसान पहुंचा था, जिसकी वीडियो अब तक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
सामग्री और गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े
सेक्टर-151 स्थित जेपी अमन सोसाइटी फ्लैट मालिक का आंधी-तूफान के चलते खासा नुकसान हुआ है। इसके साथ ही सोसायटी के रेजिडेंट्स ने फ्लैटों के निर्माण में इस्तेमाल सामग्री और गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े गिए हैं। लोगों में भय का माहौल कि अगर इतनी गुणवत्ता खराब है तो उनके लिए खतरा है। फ्लैट मालिक का कहना है कि अब तो आंधी-तूफान के चलते ही डर लगना शुरू हो जाता है। बिल्डर की लापरवाही के चलते पूरी बिल्डिंग धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील हो रही है। अथॉरिटी को इस बारे में विचार करना चाहिए। या फिर बड़े हादसे के बाद ही उनकी नींद टूटेगी।
21 मई को भी आंधी तूफान से हुआ था नुकसान
नोएडा में बुधवार शाम आंधी-तूफान ने एक बार फिर सेक्टर-151 स्थित जेपी अमन सोसायटी के फ्लैटों को नुकसान पहुंचाया है। आंधी-तूफान की वजह से सोसायटी में N-27 के 2 फ्लैटों की खिड़कियां टूटकर नीचे गिर गई। इतना ही नहीं अन्य फ्लैटों में भी नुकसान हुआ है।
17 मई को भी तेज आंधी-तूफान ने ढाया था कहर
इससे पहले 17 मई को तेज आंधी-तूफान के चलते सेक्टर 151 स्थित जेपी अमन सोसाइटी में भारी तबाही मचाई थी। इस प्राकृतिक आपदा में सोसाइटी के भीतर मौजूद सफल स्टोर का पूरा ढांचा हवा में उड़ गया था। सोसाइटी के एक निवासी ने ऊपरी मंजिल से आंधी का वीडियो बनाते समय इस भयावह दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर लिया। इसकी कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
संबंधित खबरें
दिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी, जानें तीनों शहरों में कैसी है सिक्योरिटी?
6 mins agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
1 hr agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
1 hr agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
12 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
16 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
22 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
22 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
1 day agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
1 day agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines