Uttar Pradesh Noida News (जुनेद अख्तर) : होली के दिन नोएडा में ट्रैफिक नियमों का जमकर उल्लघंन किया गया। लोग शराब पीकर गाड़ी चलाते दिखे। इसके अलावा बिना हेलमेट के बाइक दौड़ाते दिखे। इस दौरान नोएडा की सड़कों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान में कुल 2411 ई-चालान किए । डीसीपी ट्रैफिक लाखन सिंह यादव के मुताबिक, होली के दिन भी लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया गया है।
बिना हेलमेट के सबसे ज्यादा चालान
डीसीपी ट्रैफिक लाखन सिंह यादव का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस ने होली के दिन जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया। इसमें 1225 वाहनों का मैनुअल चालान और 1186 वाहनों का आईएसटीएमएस कैमरों से चालान किया गया। साथ ही 11 वाहन सीज किए गए। अभियान में सबसे ज्यादा कार्रवाई बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ की गई। डीसीपी के मुताबिक, ऐसे 1356 चालान किए गए।
शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्ती
डीसीपी ट्रैफिक लाखन सिंह यादव का कहना है कि इसके अलावा तीन सवारी बैठाने पर 216, विपरीत दिशा में वाहन चलाने पर 189 और शराब पीकर वाहन चलाने पर 17 चालान किए गए। उनका कहना है कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती की गई है। उनके परिवार को मौके पर बुलाकर सौंपा गया। जबकि उनके वाहनों का चालान किया गया है।
नियमों का उल्लघंन करने वालों पर एक्शन जारी
डीसीपी ट्रैफिक लाखन सिंह यादव का कहना है कि भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क पर वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करें। अगर इसके बाद भी कोई ट्रैफिक नियमों का उल्ल्घंन करता पाया जाता है तो उस पर एक्शन लिया जा रहा है।
ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को किया जागरूक
शनिवार को ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने शहर के विभिन्न चौराहों पर खड़े होने वाले ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को जागरूक किया। उन्होंने चालकों से तय रूट पर वाहन चलाने का निर्देश दिया। साथ ही चौराहों से कुछ दूरी पर सवारी बैठाने का निर्देश दिया। इस पर डीसीपी ट्रैफिक लाखन सिंह यादव का कहना है कि शहर को जाम मुक्त बनाने की कोशिश जारी है। इसी क्रम में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को जागरूक किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दशहरा पर नोएडा में ट्रैफिक में फंस सकते हैं आप! कई जगह रूट डायवर्जन
12 hrs agoसीएम योगी की पाती: विजयादशमी पर अहंकार और अन्याय रूपी रावण के दहन की अपील
17 hrs agoसिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल BJP छोड़कर कांग्रेस में लौटे
19 hrs agoहरिद्वार में गंगा आरती के दौरान सांड के घुसने से मची अफरा-तफरी, वीडियो वाय
20 hrs agoएक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खौफनाक अंत, 3 बच्चों की मां का शव मुंबई से बरामद
22 hrs agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
22 hrs agoश्रद्धा दुबे और बहन समेत 3 पर इनाम की रकम दोगुनी, अब मिलेंगे 50-50 हजार
1 day agoआकाश आनंद यूपी में करेंगे 5 जनसभाएं, अशोक सिद्धार्थ की BSP वापसी संभव नहीं
1 day agoयोगी सरकार के प्रयासों से महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान
1 day agoनूडल खाकर 5 लोगों की मौत के मामले में मृतक की 2 बहनों और बहनोई पर FIR
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines