Uttar Pradesh Stampede: हाथरस में एक सिपाही की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई। पहले अफवाहें फैल रही थीं कि अस्पताल में लाशों का ढेर देखकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को हार्ट अटैक आ गया। लेकिन अब सच्चाई खुद पुलिस ने बयां की है। पुलिस के मुताबिक रवि यादव की ड्यूटी क्विक रिस्पॉन्स टीम के साथ नहीं थी। मृतकों के शव व्यवस्थित करने के लिए रवि यादव की ड्यूटी लगाए जाने की बात को पुलिस ने अफवाह करार दिया है।
दूसरी जगह थी रवि की ड्यूटी
पुलिस के अनुसार उसकी ड्यूटी दूसरी जगह लगी थी। सीनियर अटैक आया था। जिसके बाद ही पुलिस उसको अस्पताल लेकर आई थी। डॉक्टरों ने काफी कोशिश की, लेकिन रवि यादव को बचाया नहीं जा सका। हाथरस में मची भगदड़ के कारण 134 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई घायलों का अभी इलाज चल रहा है।
मृतकों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। जिला प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। हेल्पलाइन नंबर 05722227041 तथा 05722227042 पर कॉल करके अपने परिजनों के बारे में जानकारी ली जा सकती है। सीएम योगी बुधवार को हाथरस आकर घटनास्थल का दौरा करेंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना की जांच के लिए आदेश जारी किए हैं। सीएम ने अधिकारियों से 24 घंटे में मामले की रिपोर्ट मांगी है। वहीं, पता लगा है कि सत्संग के आयोजनकर्ताओं ने अधूरे इंतजाम कर रखे थे। लोगों के लिए गर्मी में पानी आदि मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था अच्छे से नहीं की गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आपाधापी के कारण ये हादसा हुआ है। लोग एकदम भागने लगे। जिससे माहौल बेकाबू हो गया।
संबंधित खबरें
लखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
8 mins agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
12 mins agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines