उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के श्रीहरि कोल्ड स्टोर अग्निकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। यहां कोल्ड स्टोरेज में मंगलवार दोपहर लगी आग पर 24 घंटे बाद भी काबू नहीं पाया जा सका है। पिछले 24 घंटे से कोल्ड स्टोरेज में आग लगातार धधक रही है। आग की वजह से कोल्ड स्टोरेज की छत और दीवारों में दरारें आ गई हैं। 80 से अधिक दमकल कर्मी और एक दर्जन से अधिक गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगी हुई हैं। आगरा, मथुरा, अलीगढ़ और बरेली समेत कई जिलों से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। इसके अलावा आग पर काबू पाने के लिए बरेली से SDRF की टीम हाथरस पहुंची है।
मिर्च का धुआं
जानकारी के अनुसार, दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोल्ड स्टोर की आग से मिर्च का धुआं उठ रहा है, जिससे फायर कर्मियों की आंखों में जलन हो रही है और सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। आशंका है कि इस भीषण आग से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे करोड़ों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है। रुहेरी के व्यापारी संतोष ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज में उनका आलू रखा हुआ है। अब आग बुझने के बाद ही पता चलेगा कि उन्हें कितना नुकसान हुआ है।
यह भी पढ़ें: गुजरात के स्कूल में रोबोट टीचर की एंट्री, छात्रों को मिल रहा नया अनुभव
बरेली से आई SDRF की टीम
बता दें कि थाना कोतवाली सासनी क्षेत्र के बरसे गांव के पास स्थित हरि आइस एंड कोल्ड स्टोरेज के मिर्च और किराना सामान के चेम्बर में मंगलवार दोपहर को आग लगी, जो पिछले 24 घंटों से लगी हुई है। हाथरस पुलिस और दमकलकर्मी पिछले 24 घंटों से कोल्ड स्टोरेज में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए बरेली से SDRF की टीम बुलाई गई। एक दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियां और 80 से अधिक दमकलकर्मी इस आग बुझाने में लगे पड़े हैं।
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
4 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
6 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
8 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
8 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
9 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
10 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
13 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
15 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
16 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines