Haridwar News: उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार में जाने वाले पर्यटकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। दरअसल, अब हरिद्वार में हर की पौड़ी में किसी भी तरह की अफवाह फैलाने और किसी तरह की नकारात्मक वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर गंगा सभा द्वारा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही हर की पौड़ी के दर्शन करने और गंगा आरती में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी जरूरी जानकारियां दी गई हैं।
नहीं बख्शे जाएंगे ये लोग
गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने कहा कि गंगा सभा ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिसके अनुसार, अगर कोई भी व्यक्ति हर की पौड़ी पर आकर किसी भी तरह की नकारात्मक वीडियो बनाता है या फिर किसी तरह झूठी अफवाह फैलाता है, तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उस व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई गंगा सभा द्वारा की जाएगी।
तीर्थ की मर्यादा का उल्लंघन
News24 से बात करते हुए गंगा सभा के महामंत्री तन्मय ने कहा कि कई बार देखा गया है कि कई लोग भीड़ में बैठकर या फिर हर की पौड़ी पर आकर ऐसे वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं, जिसका न तो कोई तथ्य होता है और न ही कोई आधार होता है। ऐसे लोगों को अब गंगा सभा बर्दाश्त नहीं करेगी। अगर कोई व्यक्ति तीर्थ की मर्यादा का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ गंगा सभा द्वारा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Bulandshahr में हुए हादसे में 5 की मौत, इंजीनियर के परिवार के लिए कब्रिस्तान बन गई बर्निंग कार
इन लोगों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
इसके साथ ही तन्मय वशिष्ठ ने कहा कि गंगा सभा द्वारा गंगा आरती पर किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। इसकी घोषणा हर की पौड़ी पर आरती के दौरान कई बार की जाती है। गंगा सभा तो गंगा आरती में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के बैठने और दर्शन की व्यवस्था भी करती है। लेकिन कुछ लोग सोशल मीडिया पर अपने लाइक और कमेंट बढ़ाने के लिए गलत तरीके से झूठी जानकारी देते हैं और वीडियो बनाकर अपलोड करते हैं। अब गंगा सभा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
2 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
6 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
11 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
11 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
13 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
16 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
16 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
17 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines