Haridwar Temple Stampede: उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मच गई है। भगदड़ आज सुबह मची, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 35 लोगों के घायल होने की खबर है। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने भगदड़ मचने की पुष्टि की है और बताया कि भीड़ ज्यादा होने के कारण मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मची। पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीमों मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। गढ़वाल डिवीजन के कमिश्नर विनय शंकर पांडे भी मौके पर पहुंचे।
क्यों मची मंदिर में भगदड़?
आशंका जताई गई है कि भगदड़ बिजली के करंट की वजह से मची। दरअसल, सावन का महीना होने के चलते हरिद्वार में शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है। लोग मंदिरों में जल चढ़ाने के लिए आ रहे हैं। आज सुबह भी मनसा देवी मंदिर में जल चढ़ाने वालों की भीड़ उमड़ी थी। ऊपर से मानसून की बारिश हो रही है, जिसके चलते सीढ़ियों पर पानी और फिसलन है। मंदिर तक जाने का रास्ता ऊंचाई पर खड़ी चढ़ाई वाला और संकरा है। इसलिए श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। हालात बेकाबू हुए और भगदड़ मच गई।
क्या बोले गढ़वाल मंडल आयुक्त?
गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने भी मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने की पुष्टि की और बताया कि भगदड़ मचने का मुख्य कारण भारी भीड़ है। हालांकि बिजली की हाई वोल्टेज तार के टूटकर गिरने की बात कही जा रही है, जिस वजह से सीढ़ियों में करंट दौड़ गया था। करंट फैलने की अफवाह फैली और अफरा-तफरी मच गई, लेकिन अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई। जांच के बाद ही हादसा होने का कारण पता चलेगी।
क्या बोले हरिद्वार के SSP?
हरिद्वार के SSP परमेंद्र सिंह डोभाल ने मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ के बारे में बताया कि 6 लोगों की मौत हो गई है। भगदड़ मचने की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। करीब 35 लोग घायल हुए हैं, जिनकी जान खतरे से बाहर है। प्राथमिक जांच में मंदिर के रास्ते से 100 मीटर नीचे सीढ़ियों में बिजली का झटका दौड़ने की अफवाह फैलने से भगदड़ मचने की बात सामने आई है, लेकिन जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे का सही कारण स्पष्ट होगा।
संबंधित खबरें
जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी
1 hr agoसीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
1 hr agoसीएम पुष्कर सिंह धामी की बनबसा में पहली बार कैबिनेट बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
1 hr agoसीएम पुष्कर सिंह धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
2 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', CM योगी का ऐलान, जानें नाम बदलने के पीछे की राजनीति
3 hrs agoराज्यसभा चुनाव: BJP उम्मीदवारों का ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य तो बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट
5 hrs agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को होगा फायदा
8 hrs ago'12000 टूरिस्ट, होटल-गेस्ट हाउस फुल और…', जानें उत्तराखंड और हिमाचल घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
9 hrs ago'अफवाहों पर ध्यान न दें लोग', प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के 8 दिन बाद आया आश्रम का बयान
14 hrs agoयूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, चुने गए 41424 उम्मीदवार
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines