Hardoi Tragic Accident: यूपी के हरदोई में सवारियों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कई घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जबकि मृृतकों के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया है। हादसा हरदोई जिले में कोतवाली बिलग्राम के रोशनपुर इलाके में हुआ।
टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो उछलकर दूर जा गिरा। ऑटो की पूरी छत उड़ गई। अंदर बैठी सवारियां बाहर आकर गिर गई। लाशें सड़क पर बिखर गईं। पुलिस ने बताया कि ऑटो बिलग्राम की ओर जा रहा था। इस दौरान अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। तभी पीछे आ रहे डीसीएम ने ऑटो को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
एसपी ने क्या कहा?
वहीं मामले में एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि दोपहर 12ः30 बजे घटना की सूचना मिली। मैं मौके पर पहुंचा घायलों को हाॅस्पिटल भिजवाया। ऑटो में कुल 15 लोग सवार थे, जो भी दोषी होगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी 2 लोगों की पहचान ही हो पाई है।
सड़क पर पलट गया ऑटो
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऑटो में 15 लोग सवार थे। वह बहुत तेजी से जा रहा था। तभी अचानक सड़क पर पलट गया। तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उसको रौंद दिया। हादसे के बाद घायलों की चीख पुकार मची थी और सड़क पर खून ही खून बिखरा था। इसके बाद हमने पुलिस को इसकी सूचना दी। हादसे पर सीएम योगी ने भी दुख जताया, उन्होंने अफसरों को तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए।
संबंधित खबरें
मिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
1 hr ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
1 hr agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
3 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
4 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
5 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
7 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
17 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
23 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines