Fight in hospital for bill discount: गुरुग्राम में एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के बिल में डिस्काउंट को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। दरअसल, मरीज के तीमारदार बिल पर 50 परसेंट की छूट मांग रहे थे। वहीं, अस्पताल प्रशासन ने इससे इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर मरीज के परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर लात-घूसों से हमला बोल दिया। अब पुलिस मारपीट, अस्पताल के काम में बाधा उत्पन्न करने समेत अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
मामला गुरुग्राम के डीएलएफ फेज दो स्थित एक निजी अस्पताल का
पुलिस के अनुसार यह पूरा मामला गुरुग्राम के डीएलएफ फेज दो स्थित एक निजी अस्पताल का है। यहां एक महिला मरीज इमरजेंसी में पहुंची। इलाज के बाद महिला के परिजन बिलिंग काउंटर पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि इलाज का बिल 5667 रुपये था। परिजनों ने बिल में 50 परसेंट का छूट देने की मांग की। बिलिंग कर रहे नूर आलम ने छूट देने से इनकार कर दिया।
छूट न मिलने पर परिजन और अस्पताल कर्मचारी में बहस हुई
छूट न मिलने पर परिजन और अस्पताल कर्मचारी में बहस हो गई। दोनों तरफ से बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। कर्मचारियों का आरोप है कि परिजनों ने उन पर हमला बोल दिया। पुलिस के अनुसार अस्पताल कर्मचारियों ने मारपीट का आरोप लगाया है। उधर, परिजनों ने भी अस्पताल कर्मचारियों पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज से साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
3 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
3 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
13 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
13 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
14 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines