Martyr Pilot Sudhir Yadav Funeral: गुजरात के पोरबंदर में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में शहीद कोस्ट गार्ड के डिप्टी कमांडेट सुधीर यादव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बुधवार को कानपुर के बिठूर में राजकीय सम्मान के साथ सुधीर यादव को अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान सुधीर की मां राजमणि, पिता नवाब सिंह यादव और पत्नी जज आवृति नैथानी की हालत देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं। तीनों ने बारी-बारी सुधीर को आखिरी अलविदा कहा।
सुधीर की पत्नी आवृति ने एक चिट्ठी पति की अर्थी पर रखी और कहा कि सुधीर इसे जरूर पढ़ लेना। जहां भी रहोगे, अपना ख्याल रखना। वी आर प्राउड ऑफ यू…इतना कहते ही आवृति फूट-फूट कर रोने लगी तो राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने आवृति को गले लगा लिया और सांत्वना दी। आवृति को देखकर सुधीर के मां-बाप भी बिलख-बिलख रोने लगो, जिन्हें कोस्ट गार्ड से आए अधिकारियों ने सांत्वना दी। इस दौरान पूरा माहौल गमगीन रहा, लोग जयकारे लगाते रहे।
बेटे की अर्थी देखकर फटा मां-बाप का कलेजा
सुधीर यादव को उनके आर्मी से रिटायर्ड पिता नवाब सिंह ने सैल्यूट करके आखिरी नमन किया। उन्होंने बेटे को वीर जवान और देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाली बहादुर बेटा बताया। इस दौरान सुधीर के बड़े भाई धर्मेंद्र पिता को संभालते दिखे, जो बेटे को आखिरी सैल्यूट करते हुए बिलख पड़े और लड़खड़ाने लगे। कोस्ट गार्ड के जवानों ने सुधीर के पिता को पार्थिव शरीर पर लिपटा तिरंगा भेंट किया तो मां राजमणि ने तिरंगे को सीने से लगा लिया।
राममणि यह कहते हुए फूट-फूट का रोने लगी कि हमारा हीरा, हमारा बाबू चला गया। अब हम किसके सहारे जिएंगे। राजमणि ने बेटे की तस्वीर को चूमा और शहीद बेटे को हाथ जोड़कर नमन किया। मूलरूप से शिवली के हरकिशनपुर गांव निवासी नवाब सिंह यादव का छोटा बेटा सुधीर यादव इंडियन कोस्ट गार्ड का पायलट था। रविवार 5 जनवरी को गुजरात के पोरबंदर में हेलीकॉप्टर क्रैश में सुधीर समेत 3 जवान शहीद हो गए थे।
न्यू ईयर पर पत्नी से हुई थी आखिरी मुलाकात
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार देरशाम लखनऊ एयरपोर्ट से तिरंगे में लिपटा सुधीर यादव का पार्थिव शरीर श्याम नगर स्थित उनके घर पर लाया गया। विस अध्यक्ष सतीश महाना, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, विधायक हसन रूमी, रघुनंदन भदौरिया, ADM सिटी राजेश कुमार, DCP पूर्वी श्रवण कुमार सिंह, ACP चकेरी दिलीप कुमार संग कोस्ट गार्ड कानपुर और पोरबंदर यूनिट के अधिकारियों ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी।
बुधवार सुबह परिजन सुधीर के पार्थिव शरीर को पैतृक गांव हरकिशनपुर गांव ले गए, जहां बिठूर में सुधीर का अंतिम संस्कार किया गया। आवृति ने इस मौके पर कहा कि वह न्यू ईयर पर सुधीर से मिली थी। मिलकर घर लौटी ही थी कि अगले दिन शाम को उसके हादसे में घायल होने की खबर आ गई। इसके बाद रात तक सुधीर की मौत होने की खबर आ गई। सोचा नहीं था कि वह मुलाकात सुधीर से जिंदगी की आखिरी मुलाकात साबित हो जाएगी।
संबंधित खबरें
'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
16 mins agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
35 mins agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
1 hr agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
11 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
13 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
15 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
15 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
16 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
17 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines