अधीर यादव, देहरादून
Gujarat High Court Chief Justice phone stolen: गुजरात हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश के दो आईफोन चोरी करने वाले को राजपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित रैपिडो कंपनी में टैक्सी चलाने का काम करता है। उसने एक फोन 7 हजार रुपये में बेच दिए थे, जिन्हें पुलिस ने बिहार से बरामद कर लिया है।
शादी समारोह में चोरी हुए फोन
बता दें कि बीते 26 जनवरी को गुजरात हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश सुनीता अग्रवाल देहरादून में मसूरी रोड स्थित फुटहिल गार्डन फार्म हाउस में शादी समारोह में शामिल होने आईं थीं। इसी दौरान उनके दो आईफोन (आईफोन-13 व आईफोन-14) चोरी हो गए थे। इनमें एक उनका निजी फोन था जबकि दूसरा फोन सरकारी था।
27 जनवरी को दर्ज हुआ था मुकदमा
मामले में 27 जनवरी को गुजरात हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल मूलचंद त्यागी की ओर से राजपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। सोमवार को पुलिस ने राजपुर क्षेत्र के चुक्खुवाला इंदिरा कॉलोनी से आरोपित गोविंद साहू को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बरामद किया फोन
गुजरात हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश के दो मोबाइल फोन चोरी होने की घटना के दो हफ्तों बाद आखिरकार पुलिस ने फोन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चोरी किया गया फोन बरामद कर लिया गया है। बता दें कि चोरी के संबंध में देहरादून के राजपुर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था।
फोन सर्विलांस से चला पता
इसके बाद पुलिस और एसओजी की टीम ने फोन को सर्विलांस पर लगाया तो एक फोन की लोकेशन बिहार के बख्तियारपुर की निकली। लोकेशन पता चलने के बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर फोन चला रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिससे पूछताछ में खुलासा हुआ कि उस व्यक्ति को देहरादून के घंटाघर के पास एक व्यक्ति ने फोन बेचा था। इसके बाद पुलिस ने फोन के खरीदार द्वारा दी गई पहचान के आधार पर चोरी करने वाले आरोपी का स्केच बनवाया और दूसरा फोन बेचने से पहले ही चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
नशे का आदी है आरोपी
पूछताछ में आरोपी गोविंद साहू ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और वर्तमान में देहरादून के चुक्खुवाला इंदिरा नगर में अपने परिवार के साथ रहता है। वह अपने नशे की लत पूरी करने के लिए मोबाइल/लैपटॉप आदी चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। आरोपी रैपीडो में काम करता है। 26 जनवरी को किसी सवारी को छोड़ने वह फुटहिल गार्डन मसूरी रोड में गया, जहां सवारी छोड़ने के बाद उसने वेडिंग प्वाइंट में काफी भीड़-भाड़ होने पर अंदर जाकर कुर्सी पर रखे बैग के अंदर से दो आईफोन चुराकर उसे घंटाघर के पास एक राह चलते व्यक्ति को बेच दिया था। आरोपी का पूर्व में भी चोरी की घटनाओं में जेल जाने का मामला सामने आया है।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
20 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines