Groom Kissed Bride in Hapur: यूपी के हापुड़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अशोक नगर के सुभाष मोहल्ले में शादी के दौरान एक दूल्हे ने सबके सामने दुल्हन को किस कर दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद बारात वापस चली गई। लेकिन कुछ दिनों बाद ही दुल्हन घर से भागकर दूल्हे के घर चली गई और दोनों ने शादी कर ली। जानकारी के अनुसार दोनों बचपन के दोस्त बताए जाते हैं।
हापुड़ के अशोकनगर स्थित सुभाष मोहल्ले में 23 मई दो सगी बहनों की बारात पहुंची। इस दौरान बड़ी बहन का विवाह तो हो गया। जबकि छोटी बहन के दूल्हे ने जयमाला कार्यक्रम के दौरान सबके सामने उसे किस कर दिया। इस दौरान स्टेज पर बड़ी बहन भी मौजूद थी। फिर क्या था दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मारपीट इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में लाठी, डंडे और पथराव भी हुआ। इस दौरान पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 6 लोगों को अरेस्ट कर लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया और मामला रफा-दफा कर दिया।
दोनों बचपन से एक-दूसरे को करते हैं प्यार
इस घटना के कुछ दिनों बाद जिस दूल्हे ने जयमाला कार्यक्रम के दौरान दुल्हन को किस किया था वहीं दुल्हन भागकर दूल्हे के घर पहुंच गई। दोनों एक-दूसरे से कुछ ही दूरी पर रहते हैं। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। जानकारी के अनुसार दोनों एक-दूसरे का बचपन से जानते हैं। फिलहाल यह मामला पूरे क्षेत्र में सुर्खियां बटोर रहा है।
ये भी पढ़ेंः दबंगों में नहीं रहा खाकी का खौफ, सरेआम दरोगा को पीटा, Video वायरल
ये भी पढ़ेंः मैनपुरी में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने की पूर्व प्रेमी की हत्या, पुलिस ने ऐसे किया मामले का खुलासा
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
3 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
3 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
4 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
5 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines