Noida/Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। इस बीच एक नया अपडेट सामने आया है। अधिकारिक सूत्रों से पता चला है कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बीच यमुना नदी पर बन रहा नए पुल का काम दिसम्बर 2025 तक पूरा होने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 31 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को सेक्टर 65 के पास जोड़ेगा। इस परियोजना को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा संचालित किया जा रहा है, और इसका उद्देश्य फरीदाबाद, नोएडा, पलवल, और गुरुग्राम के बीच यात्रा को सुगम और त्वरित बनाना है।
फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद कनेक्टिविटी मजबूत
जानकारी के मुताबिक, यमुना नदी पर बन रहा नया पुल ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा, जो मोहना गांव के पास उतार-चढ़ाव के साथ बनाया जा रहा है। वर्तमान में, यमुना नदी पर मंझावली और केजीपी के लिए पुल मौजूद हैं, लेकिन यह नया पुल विशेष रूप से फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा। इसके अलावा, कालिंदी कुंज और मोहना गांव में पहले से मौजूद दो-लेन पुलों के साथ यह नया निर्माण क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ करेगा। वहीं अभी फरीदाबाद से नोएडा की यात्रा में 1 से 1.5 घंटे लगते हैं, खासकर कालिंदी कुंज के रास्ते ट्रैफिक के कारण और समय लग जामा है। इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद यह दूरी मात्र 20-25 मिनट में तय हो जाएगी।
अगले साल तक एक्सप्रेसवे पूरी तरह होगा तैयार
इस एक्सप्रेसवे के लिए फरीदाबाद जिले के 12 गांवों (मच्छगर, पन्हेड़ा, हीरापुर, मोहना, नारियला, सोतई, बहबलपुर, फफूंदा, खुर्द, गढखेड़ा, बागपुर, नंगलिया, सोलड़ा और भोलड़ा) से लगभग 1,000 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया है। परियोजना की कुल लागत 1,660.50 करोड़ रुपये है और इसका निर्माण एक निजी कंपनी को सौंपा गया है। कंपनी ने दावा किया है कि अगले साल यानी 2026 तक यह छह-लेन एक्सप्रेसवे पूरी तरह तैयार हो जाएगा, जिसमें दोनों तरफ हरित पट्टियां भी विकसित की जाएंगी ताकि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से शुरू होकर कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (KGP) एक्सप्रेसवे और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जोड़ेगा। साथ ही यह इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ भी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।
10 लाख लोगों को मिलेगी राहत
बताया जा रहा है कि रोजाना करीब 10 लाख लोग फरीदाबाद और नोएडा के बीच यात्रा करते हैं। यह एक्सप्रेसवे न केवल इन यात्रियों के लिए समय बचाएगा, बल्कि पलवल और गुरुग्राम से नोएडा जाने वालों को भी सुविधा प्रदान करेगा। NHAI के परियोजना अधिकारी धीरज सिंह ने बताया कि यह छह-लेन एक्सप्रेसवे क्षेत्र की कनेक्टिविटी को क्रांतिकारी रूप से बदल देगा। इसके दोनों किनारों पर हरित पट्टियां पर्यावरण संरक्षण के प्रति NHAI की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
11 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
11 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
12 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
17 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
17 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
19 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
19 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
21 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
22 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines